सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण

भोपाल 

सड़क सुरक्षा प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस परिवहन शोध संस्थान (पीटीआरआई) में आयोजित किया गया। इसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात परिवहन की नई तकनीकों से परिचय, वाहन दुर्घटनाओं में पीड़ितों को शासकीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता, कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने संबंधी जानकारी दी गयी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  मोहम्मद शाहिद अबसार के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में शासकीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, यातायात प्रवर्तन, सड़क सुरक्षा प्रबंधन, यातायात प्रबंधन एवं पोस्ट क्रेश प्रबंधन विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गयी। मध्यप्रदेश में सड़कों पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

सड़क सुरक्षा प्रबंधन का उपयोग सड़क उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराना है। इसमें पद यात्रियों, साइकिल और वाहन चालकों को प्राथमिकता दी गयी है। उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई  टी.के. विद्यार्थी द्वारा वाहन दुर्घटनाओं का विश्लेषण करना एवं उनकी रोकथाम करने संबंधी कार्य-योजना बनाना, पीएम राहत योजना, राहवीर योजना आदि के बारे में जानकारी दी गयी। सहायक पुलिस महानिरीक्षक  अभिनीत कुमार रंजन ने हिट एण्ड रन में पीड़ित प्रतिकर योजना, सीसीटीएनएस एवं ई-डीएआर में एन्ट्री तथा एफएआर, आईएआर, डीएआर विषय पर विस्तार से जानकारी दी। व्याख्याता  एस.एस. लल्ली ने ट्रेफिक इन्फोर्समेंट, डॉ. मयंक दुबे ने यातायात अभियांत्रिकी, एसीपी  देवेन्द्र यादव ने ट्रेफिक मैनेजमेंट और 108 एम्बुलेंस के हेड  आशीष शर्मा ने पोस्ट क्रेश मैनेजमेंट के बारे में बताया। इस दौरान पीटीआरआई के  राजेश मिश्रा,  मनोज कुमार शर्मा,  हिमांशु कार्तिकेय एवं प्रशिक्षण टीम के अधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिये गये।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8,000 हुई सस्ती; सोना भी लुढ़का

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा….

रायपुर: नवा रायपुर में राज्योत्सव 2026 के तीन दिवसीय आयोजन में कृषि विभाग के स्टॉल…

3 hours ago

Pushkar Fair 2026: पुष्कर मेले में इस बार बकरियां दिखाएंगी जलवा! सजेगी ‘बकरी सुंदरी’ की महफिल, विजेता को मिलेगा खास ताज

अजमेर: राजस्थान का विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेला इस बार कुछ अलग और बेहद दिलचस्प होने जा…

3 hours ago