Uncategorized

हरियाणा की राजनीति से जुड़ी दुखद खबर, ओमप्रकाश चौटाला का हुआ निधन

हरियाणा की राजनीति से जुड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उनका निधन गुरुग्राम स्थित निवास पर हुआ। ओम प्रकाश चौटाला को सुबह मेदांता अस्पताल लाया गया था। बता दें कि, ओमप्रकाश 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री रहे। 1991 में लोकसभा चुनाव हारे। 1999 में ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई। 2005 तक वे हरियाणा के सीएम बने। 2001 में देवीलाल का देहांत हो गया। ओमप्रकाश चार बार हरियाणा के सीएम रहे। कल सुबह 8 से 2 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं, तेजा खेड़ा फार्म में 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि, ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। उन्होंने साल 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वो अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था। जिसके बाद अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था, जिसमें उन्होंने 88% अंक प्राप्त किए थे।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि, हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

admin

Recent Posts

तुर्की के सेब पर प्रतिबंध की मांग ‘हिमालयन एप्पल ग्रोवर्स सोसाइटी’ ने पीएम को लिखा पत्र

 CHANNEL 4  NEWS INDIA भारत की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जब तुर्की…

3 hours ago

‘बिना किसी सिफारिश के सरकारी अफसर बन रहे युवा’ BDPO को नियुक्ति पत्र सौंपकर बोले सीएम सैनी

 CHANNEL 4  NEWS INDIA हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर यह साबित कर…

3 hours ago

PM मोदी ने UAE दौरे पर बनाया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ !

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जब टूरिस्टों पर आतंकी हमला हुआ, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

4 hours ago

राजस्थान के CM को जान से मारने की धमकी! 2025

राजस्थान में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बार…

4 hours ago