गुरुग्राम के कादीपुर इलाके में आज आग का तांडव देखने को मिला, सुबह करीब 4 बजे यहां स्थित एक प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में आग लग गईं। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे कबाड़ को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग कि मौके पर करीब 2 दर्जन गाडी पहुंची लेकिन आग जिस तेजी से फ़ैल रही थी उससे आस-पास कि फैक्ट्रियों में भी आग लगने कि पूरी संभावना थी।
बता दें कि, आग पर काबू पाने के साथ-साथ दमकल विभाग के कर्मचारियों के सामने आस-पास के इलाके में आग को फैलने से रोकने कि भी एक बड़ी चुनौती थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मौके पर करीब 100 फायर विभाग कि गाड़ियों को लाया गया जिसके बाद आग को कंट्रोल में किया गया।
लेकिन आग के इस तांडव में लगभग प्लास्टिक कबाड़ का ये गोदाम तो पूरी तरह से जलकर राख़ हो गया तो वहीं कबाड़ के इस गोदाम के पास दो फैक्ट्रियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिसमे एक पिचकारी और होली का सामान रखने वाला गोदाम तो दूसरी टैंट हॉउस फैक्ट्री थी। वहीं, इस आग से दोनों फैक्ट्रियों को भी लाखों रुपए का सामना जलने से भारी नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल आग कंट्रोल में तो है लेकिन प्लास्टिक होने के चलते कुछ जगहों पर आग लगी है जिसपर फायर विभाग के कर्मचारी काबू पाने में लगे हुए है। आग के कारणों का अभी पता नहीं लगा है लेकिन गणिमत ये रही जो लोग इस गोदाम में मौजूद थे उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया जिससे किसी कि हताहत होने कि सूचना नहीं है।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…