Categories: Uncategorized

Royal tea: क्या आपने पी है ‘शाही’ चाय ?, घर पर बनाना है बेहद आसान, देखिए ‘शाही’ चाय की रेसिपी।

Royal tea: क्या आपने पी है ‘शाही’ चाय ?

भारत अपने खानपान के ल‍िए पूरी दुनि‍या में मशहूर है। यहां आपको कई तरह के व्‍यंजन खाने के लि‍ए म‍िल जाएंगे। उन्‍हीं में से चाय भी एक है। यहां तो चाय की दीवानगी लोगों में स‍िर चढ़कर बोलती है। चाय का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे ख‍िल जाते हैं। देश में कई तरह से चाय बनाई जाती है। सर्दी, गर्मी या बरसात, चाय हर मौसम में लोगाें की पसंदीदा होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है

हालांक‍ि जब बात हो शाही चाय की, तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है। शाही चाय, एक ऐसी रिच और फ्लेवरफुल चाय है जिसमें कई मसालों का म‍िश्रण होता है। इसमें मलाईदार दूध का तड़का भी लगता है। ऊपर से केसर की खुशबू तो चाय में जान फूंक देती है। अगर आप भी अपनी रोज की चाय को थोड़ा रॉयल टच देना चाहते हैं तो हम आपको शाही चाय बनाने की आसान रेस‍िपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

शाही चाय बनाने की सामग्री

• फुल क्रीम दूध- 2 कप
• पानी- 1 कप
• चाय पत्ती- 2 छोटे चम्मच
• चीनी- स्वादानुसार
• इलायची- 2 (दरदरी कुटी हुई)
• दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
• अदरक- 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
• केसर- 4 से 5 धागे
• बादाम- 4-5 (बारीक कटे हुए)
• पिस्ता- 4 से 5 (बारीक कटे हुए)
• लौंग- 2
• गुलाब जल- 2 से 3 बूंद
• मलाई- 1 बड़ा चम्मच

शाही चाय बनाने की विधि

• सबसे पहले एक पतीले में पानी और दूध डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
• जैसे ही इसमें उबाल आ जाए तो उसमें चाय पत्ती, इलायची, दालचीनी, अदरक, लौंग और केसर डाल दें।
• अब चाय को मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक के ल‍िए उबालें ताकि मसालों का स्वाद अच्छे से चाय में घुल जाए।
• इसके बाद स्वादानुसार चाय में चीनी डालें और 2 से 3 मिनट तक और पकने दें।

• जब चाय अच्छी तरह पक जाए और उसका रंग ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें।
• अब एक छलनी की मदद से कुल्‍हड़ या कप में चाय को छान लें।
• अब चाय के ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और एक चम्मच मलाई सजाएं। चाहें तो गुलाब जल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्‍यान

• शाही चाय में फुल क्रीम दूध ही इस्तेमाल करें। इससे चाय का टेस्ट और टेक्सचर रिच बना रहता है।
• अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी सौंफ भी डाल सकते हैं। इससे चाय का फ्लेवर और निखरता है।
• यह चाय खास मौकों, मेहमानों के स्वागत या फिर खुद को रॉयल फील कराने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

13 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

24 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago