Modi 3.0: मोदी 3.0 की ये बड़ी उपलब्धियां
कभी किसी ने कल्पना ना की हो ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। और वाकई जिस नेता की हमारे देश को जरूरत थी, उसकी ये जरूरत पीएम मोदी ने पूरी की है। ये हम नहीं कह रहे हैं, ये पूरी दुनिया कह रही है। इस बात से हम सभी परिचित हैं कि, लगातार तीन बार से केंद्र में भाजपा की सरकार बन रही है।
वहीं दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों में भी बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। और ना केवल जीत हासिल की बल्कि आम जनता के दिल दिमाग और जहन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है जिसे शायद ही जनता के लिए भूला पाना काफी मुश्किल होने वाला है।
इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, विपक्ष की ओर से चलाए जा रहे तमाम प्रोपेगेंडा चलाने के बावजूद भी मोदी सरकार ज्यों की त्यों खड़ी है। सशक्त, निर्भीक और इमानदार….। ज्यादा दूर की बात नहीं करते हैं, हाल ही में विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी याद करते हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के पास मैंडेट नहीं है और इसे ज्यादा लंबे समय तक चलाया नहीं जा सकता।
NDA में जल्द ही टूट दिखेगी. लेकिन बात अब बदल चुकी है… मोदी सरकार ना केवल स्थिरता के साथ मैदान में खड़ी है, बल्कि ऐसे कड़े फैसले मोदी सरकार में लिए जा रहे हैं, जिसके बारे में सोचना तक दूसरी सरकारों के कार्यकाल में मुश्किल था। आपको बता दें कि, 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें मिलीं, जिसमें बीजेपी के खाते में 240 सीटें आईं, जो 2019 और 2014 के मुकाबले कम थीं। विपक्ष ने दावा किया था कि, इस बार सरकार बड़े फैसले नहीं ले पाएगी, लेकिन बीजेपी ने इस आलोचना को खारिज करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं।
बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को दिखाया गया है। वीडियो में बताया गया कि विपक्ष का कहना था कि ये कार्यकाल कमजोर होगा और गठबंधन टूट जाएगा, लेकिन सरकार ने मजबूती से कदम उठाए हैं। वीडियो में सरकार के कई बड़े फैसलों का भी जिक्र है।
मोदी 3.0 में क्या-क्या हुआ?
• बीजेपी ने वीडियो में कई अहम फैसलों का उल्लेख किया, जो मोदी 3.0 की सफलता को दर्शाते हैं…
• नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।
• चोकसी की गिरफ्तारी: पंजाब नेशनल बैंक के 13,000 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में पकड़ा गया।
• तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण: 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाया गया।
• जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ की।
• वक्फ संशोधन बिल: संसद में वक्फ (संशोधन) बिल पास हुआ।
• चुनावी जीत: दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों में शानदार सफलता हासिल की।
वहीं वीडियो में ये संकेत भी दिया गया कि, सरकार अब यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी के UCC लागू करने की दिशा में काम कर रही है। ये कदम भविष्य में एक बड़े सुधार के रूप में देखा जा रहा है, जो देश में एक समान कानून व्यवस्था लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
Jaipur Dhanteras 2026: राजस्थान की राजधानी जयपुर में धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई।…
Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धा और…
Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में युवा नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर…
Khatu Shyam Temple Darshan Timing: दिवाली के मौके पर राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम…
Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में कम बारिश और अकाल की आशंका…
नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO भारत की स्वदेशी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप…