Uncategorized

Rohit Sharma जाएंगे पाकिस्तान, Champions Trophy की ओपनिंग सेरेमनी में होंगे शामिल !

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) 19 फरवरी से शुरू हो रही है लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जा रही है। वहीं, अब सूत्रों के हवाले से खबरे है रोहित शर्मा पाकिस्तान जा सकते है। हिटमैन पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने वाली सभी टीमों के कप्तान पहुंचेंगे।

हालांकि BCCI की तरफ से अभी तक मुहर नहीं लगाई गई है ना ही भारत सरकार की तरफ इसकी इजाजत मिलेगी या नहीं क्योंकि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेलने के लिए टीम इंडिया को भारत सरकार ने मंजूरी नहीं दी थी जिसके बाद इंडिया और पाकिस्तान के मैच दुबई में शिफ्ट हुए है BCCI की तरफ से ICC को चिट्ठी लिखी गई थी जिसके बाद ICC और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई थी और फैसला हुआ था इंडिया और पाकिस्तान के मैच दुबई में होंगे 19 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला होगा जिसके लिए मेजबानी पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है।

बता दें कि, तकरीबन 29 साल बाद पाकिस्तान किसी आईसीसी टुर्नामेंट (ICC Tournament) की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1996 में वनडे विश्व कप की मेजबानी करने का उसे मौका मिला था। बताया जा रहा है कि चैपियंस ट्रॉफी से पहले पीसीबी की तरफ से शानदार उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाना है जिसमें सभी 8 टीमों के कप्तान का फोटो शूट भी होना है ताकि इसे यादगार बनाया जा सके।

वहीं, ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फोटो शूट पाकिस्तान में ही होगा अब क्या रोहित शर्मा इससे शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे? बता दें कि, फोटो शूट की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि 19 फरवरी से पहले ही होगा। हालांकि, अभी इस टुर्नामेंट में करीब एक महीने का समय है तो देखना होगा कि बीसीसीआई रोहित शर्मा को लेकर क्या फैसला लेगा।

krant Nama

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago