भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह आखिर कर प्रिया सरोज के हो गए पिछले कई दिनों से रिंकू और प्रिया की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही थी लेकिन अब दोनों ने सगाई की है और सगाई समारोह में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और दोनों को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी
कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. दोनों के रिश्ते को देखकर ये समझ पाना मुश्किल है कि ये शादी लव हो रही है या अरेंज, क्योंकि रिंकू और प्रिया दोनों के ही प्रोफेशन काफी अलग हैं. इसलिए ये सवाल खड़ा होता है कि ये रिश्ता इन दोनों की मर्जी से तय हुआ है या घरवालों के बीच पहले से कोई संबंध था.
रिंकू सिंह जहां भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बना चुके हैं और प्रिया सरोज लोगों के बीच रहकर काम करती हैं और समाजवादी पार्टी से सांसद हैं. लेकिन इन दोनों के काम-काज के अलग होने के बावजूद ये कपल पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानता है. रिंकू-प्रिया की दोस्ती साल 2023 में हुई थी और ये दोस्ती प्यार में बदलकर अब शादी की डोर तक पहुंचने वाली है.
रिंकू सिंह काफी समय से आईपीएल में खेल रहे थे, लेकिन एक ताबड़तोड़ खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने के लिए एक विनिंग मैच जरूरी होता है. रिंकू सिंह के करियर का वो दौर साल 2023 में आया था, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से गुजरात टाइंटस के खिलाफ जीत दिलाई थी. केकेआर को 5 गेंदों में जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी और रिंकू ने पांच गेंद पर लगातार 5 छक्के लगातार अपनी टीम को जीत दिलाई और उसके बाद सभी की जुबान पर सिर्फ एक ही नाम था रिंकू सिंह…
और बताया जाता है,, इसी मैच के बाद रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात हुई थी.. रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को जानना शुरू किया और अपनी प्रेम कहानी के बारे में घरवालों को बताया, जिसके बाद लखनऊ में दोनों ने सगाई की है.. जिसमे क्रिकेट जगत से जुड़े लोग समेत कई बड़े राजनेता भी शामिल हुए… ।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…