दिल्ली में नौ साल की बच्ची का खून से लथपथ शव सूटकेस में मिलने के बाद बवाल मच गया है.. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है.. लोग के खिलाफ फांसी की सजा की मांग कर रेह है.. तो दूसरी तरफ इस घटना को राजनीतिर रंग देने की कोशिश भी शुरू हो गई है.. दरअसल
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की का खून से लथपथ सूटकेस में शव मिलने के बाद सनसनी मच गई है.. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर दिल्ली के नेहरू विहार में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, आंशका जताई जा रही है बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दयालपुर पुलिस स्टेशन में रात 8:41 बजे पीसीआर कॉल मिलने पर एक टीम को नेहरू विहार की गली नंबर 2 में पहुंची जहां पर लड़की के पिता ने उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए और यौन उत्पीड़न की संभावना जताई है।
पुलिस ने (POCSO) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.. लेकिन अब ये मामला गर्माता जा रहा है.. लोगों में आक्रोश है तो दूसरी तरफ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है, आतिशी ने कहा कि.. दिल्ली की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है?
हालांकि 9 साल की बच्ची के साथ इस तरह की हरकत हैवानियत है.. जिसके बाद दिल्ली पुलिस,, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से विपक्ष के नेताओं के साथ साथ जनता भी जवाब मांग कर रही है, हालांकि इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पुलिस के टॉप ऑफिसर से बातचीत की है.. और जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट मांगी है.. और परिवार को आश्वासन दिलाया है.. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी … ।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…