हेल्थ

rice flour: चावल के आटे का इस्तेमाल करके दमकेगा चेहरा, स्किन एक्सफोलिएट का है सबसे बढ़िया ऑप्शन, डेड सेल्स को साफ कर त्वचा में आएगा निखार।

rice flour: चावल के आटे का इस्तेमाल करके दमकेगा चेहरा

धूल-मिट्टी, पसीना और प्रदूषण के कारण स्किन को काफी नुकसान पहुंचता है। स्किन पर जमा गंदगी और डेड सेल्स को अगर समय-समय पर साफ न किया जाए, तो ये मुंहासों का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए हफ्ते में एक-दो बार स्किन एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी है।
एक्सफोलिएट करने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल एक्सफोलिएटर्स की जगह आप चावल के आटे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल का आटा स्किन के डेड सेल्स को साफ करता है और त्वचा को निखारने में भी मदद करता है। इसलिए स्किन एक्सफोलिएट करने के लिए आप चावल के आटे से बनें इन 5 फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल के आटे से बने फेस पैक्स
चावल का आटा और दही का पैक
• 2 चम्मच चावल का आटा
• 1 चम्मच दही
• 1 चुटकी हल्दी
चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अगर स्किन ड्राई है, तो इसमें हल्दी मिला सकते हैं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें। फिर गीले हाथों से स्क्रब करते हुए हल्के हाथों से मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें।
इस फेस पैक से स्किन एक्सफोलिएट होती है और त्वचा का खुर्दुरापन भी दूर होता है।

चावल का आटा और शहद का पैक
• 2 चम्मच चावल का आटा
• 1 चम्मच शहद
• गुलाबजल
चावल के आटे में शहद और गुलाबजल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।
इस फेस पैक से स्किन की गंदगी तो साफ होती है। साथ ही, ये स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है, जिससे त्वचा मुलायम बनती है।

चावल का आटा और नींबू का पैक
• 2 चम्मच चावल का आटा
• आधा चम्मच नींबू का रस
• 1 चम्मच गुलाब जल
सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद सूखने पर हल्के हाथों से रब करके धो लें।
इस फेस पैक से डेड सेल्स रिमूव होते हैं और स्किन के डार्क स्पॉट्स दूर होते हैं और त्वचा ब्राइट बनती है।

चावल का आटा और एलोवेरा जेल का पैक
• 2 चम्मच चावल का आटा
• 1 चम्मच एलोवेरा जेल
• 1 चम्मच गुलाब जल
सभी चीजों को मिलाकर पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें।
इस फेस पैक से चेहरे की सूजन कम होती है, डेड सेल्स साफ होते हैं और ऑयल कंट्रोल होता है, जिससे एक्ने की समस्या कम होती है।

चावल का आटा और ओटमील का पैक
• 1 चम्मच चावल का आटा
• 1 चम्मच ओटमील पाउडर
• 1 चम्मच दूध
ओटमील और चावल के आटे को दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाकर सूखने दें, फिर स्क्रब करके धो लें।
इस फेस पैक से स्किन सूद होती है और मॉइश्चराइज्ड भी।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

29 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago