चंडीगढ़. IAS अधिकारी और बठिंडा से भाजपा की उम्मीदवार परमपाल कौर के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार की ओर से पंजाब सरकार को भेजे गए पत्र के बाद राज्य सरकार ने एनओसी भेज दी है और इस्तीफा मंजूर कर लिया है.
बता दें, परमपाल कौर ने 11 अप्रैल को भाजपा ज्वाइन की थी. 2011 बैच की आईएएस अफसर परमपाल कौर अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं और इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब उनका लोकसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है. परमपाल कौर पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैट कार्पोरशन में बतौर एमडी कार्यरत थे और उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन भेजा था.
पिछले दिन राज्य सरकार ने उनके आवेदन को नामंजूर करते हुए उन्हें तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा था. राज्य सरकार ने वह भी कहा था कि, आवेदन में जो कारण बताए गए हैं वह उनके क्रियाकलाप से मेल नहीं खाते. इसके अलावा उन्हें सेवानिवृत्ति के लाभों से वंचित किए जाने को भी चेतावनी दी गई थी.
जवाब में परमपाल कौर ने कहा था कि, उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है और दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. परमपाल कौर ने 1 अप्रैल को बीआरएस मांगी था. जब सरकार की ओर से इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने 7 अप्रैल को अपना इस्तीफा केंद्रीय मंत्रालय को भेज दिया था, जिसने 11 अप्रैल को इस्तीफा मंजूर कर लिया.
11 अप्रैल को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें चेतावनी दी कि उनका वीआरएस आवेदन राज्य सरकार ने मंजूर नहीं किया है, लिहाजा वह अपना सेवानिवृत्ति लाभ खो सकती है.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…