भागलपुर: जल्द ही भागलपुर के बाइपास स्थित निर्माणाधीन रिक्शाडीह बस स्टैंड से लोगों को बस मिलने लगेगी। इसको लेकर जिलाधिकारी नवल चौधरी ने बस स्टैंड का जायजा भी लिया। उन्होंने स्टैंड की जमीन को ठोस करने हेतु चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जमीन को इस तरह से ठोस किया जाए कि बरसात या धूप के समय वाहन चालक या यात्री को कोई कठिनाई न हो।
यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए उन्होंने डिक्शन मोड़ और रेलवे स्टेशन पर चलने वाली बसों के मालिकों को जिला परिवहन पदाधिकारी से स्वघोषणा पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए।
स्वघोषणा पत्र में यह उल्लेख होना चाहिए कि बसें पुल पर या शहर के बीच में रुक-रुक कर सवारी नहीं उठाएंगी। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पेनाल्टी चालान काटने के निर्देश दिए गए। यह चालान हजार रुपये से लेकर 2500 तक लग सकता है।
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…