देश

नए साल पर गरीबों को रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा तोहफा, 15 महीनों तक फ्री चीनी!

दिल्ली सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को नए साल की शुरूआत में बड़ी राहत देने का फैसला किया है। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनट की बैठक में अंत्योदय अन्न योजना के तहत मुफ्त चीनी वितरण को मंजूरी दे दी गई है और यह फैसला जनवरी 2026 से साल 2027 तक लागू रहेगा।

बता दें कि, दिल्ली सरकार का यह फैसला खासकर उन लोगों को फायदा पहुंचाएगा जो खासकर आर्थिक रूप से कमजोर है। इस फैसले से लाखों परिवार को सीधी राहत मिलेगी। कैबिनेट बैठक में यह तय किया गया है कि अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत आने वाले सभी पात्र परिवारों को कुल 15 महीनों तक मुफ्त चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। यह अवधि जनवरी 2026 से मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है।

वहीं, सरकार का यह भी मानना है कि महंगाई के दौर में खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से गरीब परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ता है और ऐसे में मुफ्त चीनी वितरण का यह फैसला दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फैसले पर कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गरीब परिवार बुनियादी जरूरतों से वंचित न रहे। खाद्य सुरक्षा, सामाजिक न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की नीतियों का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस तरह के फैसले समाज के कमजोर वर्ग को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में उठाए गए ठोस कदम हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

18 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago