Categories: टेक - ऑटो

Realme Narzo 70 Pro 5G: लॉन्च से ठीक पहले रियलमी के नए फोन की कीमत लीक, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

Realme Narzo 70 Pro 5G Price: रियलमी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है वह 19 मार्च को भारत में नार्जो सीरीज के नए स्मार्टफोन Narzo 70 Pro 5G को लॉन्च करेगा। लॉन्च डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कंपनी इस फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर रही है, जिससे यूजर्स के अंदर स्मार्टफोन का क्रेज बना रहे। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक अपकमिंग डिवाइस की कीमत को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन अब एक लीक में रियलमी नार्जो 70 प्रो 5जी की कीमत भी सामने आ गई है। तो आइए अब तक सामने जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

Realme Narzo 70 Pro 5G Price In India
दरअसल, रियलमी नार्जो 70 प्रो 5जी की कीमत जाने-मानें टिप्स्टर अभिषेक यादव की ओर से आई है। अभिषेक यादव के मुताबिक, Realme Narzo 70 Pro 5G की भारतीय बाजार में कीमत 20,000 रुपए से कम होगी। हालांकि, टिप्सटर ने ये नहीं बताया है कि स्मार्टफोन को कितने वेरिएंट में पेश किया जाएगा। कीमत के साथ-साथ यादव ने स्मार्टफोन के डिस्प्ले और कैमरे की भी जानकारी दी है।

 

50MP कैमरा से लैस होगा Realme Narzo 70 Pro 5G
टिप्सटर ने दावा किया है कि अपकमिंग रियलमी नार्जो स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा होगा, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। साथ ही डिस्प्ले के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने बताया है कि रियलमी नार्जो 70 प्रो 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED display होगा, जिसका लोकल पीक ब्राइटनेस 2000nits होगा। साथ ही इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 chipset होने की संभावना है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय बाजार में Realme Narzo 70 Pro 5G का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Z9 5G से होगा। आइकू जेड 9 को भारत में दो वेरिएंट- 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपए और 21,999 रुपए है। डिवाइस पर 2,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट उपलब्ध है, जिसके बाद फोन की शुरुआती कीमत घटकर 17,999 रुपए रह जाएगी। यह आज यानी 14 मार्च से पहली सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

29 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago