क्रिकेट

IPL 2025 के फाइनल में आज होगी RCB vs PBKS की जंग, अगर बारिश बिगाड़ेगी खेल तो कौन बनेगा Champion?

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आज यानि मंगलवार 3 जून को आरसीबी (RCB) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच फाइनल मुकाबला होगा। दोनों ही टीम इस आखिरी मुकाबले को जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। वहीं, क्वालिफायर-1 मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि, क्वालिफायर-2 में पंजाब ने मुंबई (MI) को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं, आईपीएल के मौजूदा सीजन में बारिश का दौर देखने को मिल है जिस कारण तीन मैच इसकी भेट चढ़ गए। बता दें कि, क्वालिफायर-2 का मैच भी बारिश की वजह से काफी देर से शुरू हुआ था। अब ऐसे में सवाल ये है कि आईपीएल 2025 के फाइनल में अगर बारिश आती है और मुकाबला नहीं होता है तो चैम्पियन टीम का फैसला कैसे होगा ?

बता दें कि बारिश या किसी अन्य कारणों के चलते 3 जून को मिनिमम पांच-पांच ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व डे (4 जून) में जाएगा। हालांकि बीसीसीआई (BCCI) ने अतिरिक्त 2 घंटे का समय रखा है ताकि नतीजा एक ही दिन में आ जाए अगर फिर भी रिजल्ट नहीं निकलता है तो रिजर्व डे का प्रयोग होगा। इस दौरान मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था।

 

मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को अहमदाबाद के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अहमदाबाद मौसम विभाग के निदेशक अरुणकुमार दास ने कहा, ‘हमारा पूर्वानुमान खासकर अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का संकेत दे रहा है। अहमदाबाद में तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है और आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना है।’

आपको बता दें कि, बेश्क आरसीबी की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार संभाल रहे हैं, पंजाब की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल में असली परीक्षा तो विराट कोहली की होगी, जो पहली बार इस खिताब को जीतने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें:

अब किसान भी बनेगा डवेलपर, पंजाब में आई नई लैंड पुलिंग पॉलिसी

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago