अब किसान भी बनेगा डवेलपर, पंजाब में आई नई लैंड पुलिंग पॉलिसी

 CHANNEL 4 NEWS INDIA


 

पंजाब सरकार ने किसानों की भूमि सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लैंड पूलिंग पॉलिसी को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस नीति को मंजूरी दी गई, जिसके साथ ही राज्य के 27 प्रमुख शहरों में इस योजना को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार का कहना है कि ये नीति केवल जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी और लाभकारी बनाने की कोशिश नहीं है, बल्कि यह किसानों को सीधा डिवेलपर बनने का अधिकार देती है, यानी अब किसान अपने भविष्य का सौदा नहीं करेगा, बल्कि विकास का भागीदार बनेगा। मंत्री अमन अरोड़ा ने बैठक के बाद पॉलिसी के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी।

किसान बनेगा डवेलपर

नई लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत अब कोई भी निजी डवेलपर किसानों को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती उनकी जमीन नहीं ले सकेगा। किसान अपनी जमीन सरकार को देंगे या नहीं, इसका फ़ैसला पूरी तरह उन्हीं का होगा। अगर कोई किसान खेती जारी रखना चाहता है, तो वह अपनी जमीन अपने पास भी रख सकता है। कोई भी निर्माण कार्य तब तक शुरू नहीं किया जा सकेगा, जब तक किसान अपनी लिखित मंजूरी (NOC) नहीं देगा। इस नीति का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान अब अपनी जमीन सीधे सरकार को देगा, न कि किसी प्राइवेट डेवलपर को।

सरकार भी देगी सुविधाएं

सरकार इस जमीन को पूरी तरह से विकसित करके किसान को वापस लौटाएगी. इन विकसित जमीनों में सड़कें, बिजली और पानी के कनेक्शन, सीवरेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट्स, और पार्क जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। ये प्लॉट्स न केवल रहने के लिए उपयुक्त होंगे, बल्कि इनकी कीमत बाजार दर से चार गुना तक अधिक होगी। सरकार की ओर से किसान को एक लिखित पत्र भी दिया जाएगा, जिसमें उसका हिस्सा स्पष्ट रूप से दर्ज होगा। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करती है कि किसान को उसकी जमीन का पूरा मूल्य मिले और कोई धोखाधड़ी न हो।

admin

Recent Posts

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

2 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

3 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

4 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

5 hours ago

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 day ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

1 day ago