स्पोर्ट्स

इस सीजन में आरसीबी ने रचा इतिहास, CSK, KKR के बाद MI को घर में हराया

आईपीएल 2025 में सोमवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच बीच वानखेड़े में मुकाबला खेला गया। आरसीबी ने मुंबई को 12 रन से हराकर इस रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली। वहीं, आरसीबी (RCB) ने 10 साल बाद मुंबई को उसके घर में मात दी है। टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन आरसीबी ने भी 20 ओवर में कोहली और कप्तानी पाटीदार के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए और मुंबई को 222 रनों का लक्ष्य दिया।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी के बावजूद MI सिर्फ 209 रन ही बना सकी और वो भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
आरसीबी को मिली इस जीत का श्रेय अंतिम 2 ओवर करने आए जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या को भी जाता है। वहीं, इस जीत के साथ ही इस सीजन में आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। वही ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन गई है जिसने एक सीजन में MI, KKR और CSK को उसके घर में हराया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी (RCB) की शुरुआत काफी बेकार रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर फिल साल्ट को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने आतिशी पारी खेली। देवदत्त पड्डीकल भी अच्छी लय में दिखे। पड्डीकल 9वें ओवर में 37 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद विराट ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन 15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने कोहली और लिविंगस्टन दोनों को आउट किया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कमाल की बल्लेबाजी की। पाटीदार ने 32 गेंद में 64 रन बनाए, जिसके दम पर आरसीबी ने 5 विकेट खोकर मुंबई के सामने 222 रनों का लक्ष्य खड़ा किया।

ये भी पढ़ें:

पंजाब में BJP नेता के घर में ग्रेनेड अटैक, बीजेपी ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

18 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago