पंजाब

पंजाब में BJP नेता के घर में ग्रेनेड अटैक, बीजेपी ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

पंजाब के जालंधर जिले में बीजेपी नेता के घर के बाहर ग्रेनेड से हमला हुआ है। यह घटना करीब 1 बजे की बताई जा रही है जब बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया अपने घर पर थे तभी अचानक से धमाके की आवाज आई पहले उन्हें लगा कि ये गरज की आवाज होगी लेकिन बाद में पता चला कि उनके घर के बाहर ब्लास्ट हुआ है। वहीं, धमाके की जानकारी पुलिस को दी गई।

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया, “रात करीब 1 बजे हमें यहां धमाके की जानकारी मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। हम सीसीटीवी पर भी नजर रख रहे हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है कि यह ग्रेनेड हमला है या कुछ और”

बताया जा रहा है कि जब धमाका का पता चला तो बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने अपने सुरक्षा गार्ड को पुलिस स्टेशन भेजा। वहीं, ब्लास्ट पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ। बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया का कहना है, “रात करीब 1 बजे धमाका हुआ। मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है। इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा. सीसीटीवी की जांच की जा रही है, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी यहां मौजूद हैं।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला पंजाब की शांति, लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह जघन्य कृत्य पंजाब सरकार की पूर्ण विफलता और सुरक्षा बनाए रखने में उसकी अक्षमता को उजागर करता है।”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, “सीएम भगवंत मान ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर पंजाब पुलिस की खुफिया टीम तैनात कर दी है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि दिल्ली कांग्रेस की बैठक में क्या हुआ, इसकी खुफिया जानकारी मेरे पास है और जब मनोरंजन कालिया के आवास पर बम फेंका गया, तब यह खुफिया जानकारी कहां थी?”

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ही दिलाएगा राहत

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

56 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago