राजस्थान

Ravindra Singh Bhati: ‘भाटी’ की चेतावनी, बड़ा होगा आंदोलन !

Ravindra Singh Bhati: ‘भाटी’ की चेतावनी, बड़ा होगा आंदोलन !

राजस्थान की राजनीति में एक ऐसे युवा नेतृत्व का उदय हुआ है, जिसने सत्ता के गलियारों के बजाय जनता के बीच धूल और पसीने में रहकर संघर्ष करना चुना है…. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी आज केवल एक नाम नहीं, बल्कि पश्चिमी राजस्थान के युवाओं और शोषितों की बुलंद आवाज बन चुके हैं। बाड़मेर की गिरल लिग्नाइट माइंस के बाहर पिछले 30 दिनों से जारी ग्रामीणों और श्रमिकों का आंदोलन अब भाटी के नेतृत्व में एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।

जहां अमूमन राजनेता वातानुकूलित कमरों से निर्देश जारी करते हैं, वहीं रविंद्र सिंह भाटी ने लगातार चौथी रात भी कड़कड़ाती ठंड और खुले आसमान के नीचे किसानों और मजदूरों के साथ गुजारी…. ये उनके अटूट संकल्प और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण है… 30 दिनों से जारी इस आंदोलन को भाटी के साथ ने नई ऊर्जा प्रदान की है…. धरनास्थल पर स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गूंजते नारे इस बात के गवाह हैं कि अब क्षेत्र का युवा जाग चुका है।

भाटी का संघर्ष केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि ये क्षेत्र के आत्मसम्मान और हक की लड़ाई है… उन्होंने कंपनी प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि, गिरल माइंस की धरती यहां के लोगों की है, तो उस पर पहला अधिकार भी स्थानीय युवाओं का होना चाहिए…

विधायक भाटी ने केवल रोजगार के मुद्दे को ही नहीं उठाया, बल्कि यहां पर्यावरण संबंधी भ्रष्टाचार को भी बेनकाब किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकारी फाइलों में नीम और शीशम के पौधे लगाने के नाम पर करोड़ों के फंड का उपयोग दिखाया गया, जबकि धरातल पर केवल ‘अंग्रेजी बबूल’ दिखाई देते हैं। ये उनकी पैनी नजर और शासन-प्रशासन की कमियों को पकड़ने की क्षमता को दर्शाता है।

वहीं जब राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड  का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए पहुंचा, तो उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक लिखित आश्वासन और ठोस कार्ययोजना सामने नहीं आती, वे धरनास्थल से एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।

भाटी ने कहा कि, “ये केवल रोजगार का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं के भविष्य और उनके सम्मान की लड़ाई है। स्थानीय लोगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी।”

रविंद्र सिंह भाटी का ये आंदोलन उनके राजनीतिक कद को और ऊंचा करता है… वे दिखाते हैं कि, राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का साधन है। आईडी कार्ड, वेतन स्लिप, गेट पास और पीएफ जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ना ये बताता है कि वे जमीनी हकीकत से गहराई से जुड़े हैं।

गिरल माइंस का ये धरना केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि ये राजस्थान के एक ऐसे योद्धा की कहानी है जो अपनी माटी और अपने लोगों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। रविंद्र सिंह भाटी ने ये सिद्ध कर दिया है कि जब नेतृत्व सच्चा हो, तो जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति बन जाता है। पूरा प्रदेश आज गिरल की ओर देख रहा है, जहां न्याय की उम्मीद में एक विधायक अपने लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन की व्यवस्था में 4 घंटे से ज्यादा की देरी

बेंगलुरु से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में रविवार सुबह एक यात्री…

10 hours ago

भारत अब खरीददार नहीं, दुनिया का रक्षा आपूर्तिकर्ता बने: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता का लक्ष्य…

10 hours ago

Vande Mataram विवाद पर स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर पलटवार, महिला आरक्षण पर भी घेरा

बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से महिलाओं के आरक्षण और वंदे…

12 hours ago

PM Modi Meeting: BJP की नई टीम के साथ साढ़े 4 घंटे मंथन, संगठन को मजबूत करने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

सीहोर से कुबेरेश्वरधाम तक 25 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, तैयारियां पूरी

सीहोर: सावन के अंतिम सोमवार और 25 अगस्त को प्रस्तावित भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर…

16 hours ago

एंटीलिया: मुंबई की उस इमारत की कहानी, जिसे घर कहना शायद कम होगा

मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर खड़ी एक इमारत ऐसी है, जिसे देखकर अक्सर पहला सवाल…

16 hours ago