दिल्ली

DELHI UTTAM NAGAR MURDER CASE: 500 पन्नों में तरुण मर्डर की कहानी !

DELHI UTTAM NAGAR MURDER CASE: 500 पन्नों में तरुण मर्डर की कहानी !

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर की वो खूनी होली तो आपको याद ही होगी…. जहां…. होली के त्योहार पर एक इंसान की जान ले ली गई… मामला तरुण नाम के युवक की हत्या का है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने द्वारका कोर्ट में 500 पन्नों की एक भारी-भरकम चार्जशीट दाखिल की है। पन्ने 500 हैं, आरोपी 20 हैं, लेकिन… अक्ल शायद एक में भी नहीं थी। किस्सा शुरू होता है 4 मार्च को… होली का दिन था, उल्लास का माहौल था। एक मासूम बच्ची ने अपनी बालकनी से एक पानी का गुब्बारा नीचे फेंका। इत्तेफाक से वो गुब्बारा पड़ोस की एक महिला को लग गया… बस, फिर क्या था? एक पानी से भरे गुब्बारे ने मर्यादा के सारे बांध तोड़ दिए…

बहस शुरू हुई, जो गाली-गलौज तक नहीं रुकी… इसे ‘अहंकार की लड़ाई’ बना दिया गया…. आरोप है कि आरोपियों ने इस मामूली बात का बदला लेने के लिए तरुण को उसके घर के पास ही घेर लिया… लाठियां निकलीं, डंडे चले और भीड़ की वो ‘मर्दानगी’ जागी जिसने एक निहत्थे युवक को अधमरा कर दिया…. अगले दिन अस्पताल में तरुण की मौत हो गई…

पुलिस की 500 पन्नों की चार्जशीट में 20 आरोपियों का नाम दर्ज है… कमाल की बात देखिए, इन ‘बहादुरों’ में दो नाबालिग भी शामिल हैं… यानी नई पौध भी नफरत की इस खेती में बढ़-चढ़कर खाद डाल रही है… नाबालिगों का मामला जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड को भेज दिया गया है, क्योंकि कानून की नजर में वे अभी ‘बच्चे’ हैं, भले ही उनके हाथ खून से सने हों।

बाकी 18 पर SC/ST एक्ट, दंगा भड़काने, गैरकानूनी जमावड़ा और हत्या जैसी संगीन धाराएं लगाई गई हैं। BNS की धारा 95 और 103(2) भी इस सूची की शोभा बढ़ा रही हैं। लेकिन ट्विस्ट अभी बाकी है.. दो मुख्य ‘कलाकार’ अभी भी फरार हैं… पुलिस दबिश दे रही है, गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके हैं, पर वे शायद कहीं बैठकर अपनी इस ‘महान उपलब्धि’ पर गर्व कर रहे होंगे।

पुलिस का कहना है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, गवाहों के बयान हैं और तकनीकी सबूत भी… यानी सबूतों की कोई कमी नहीं है… लेकिन सवाल ये है कि क्या 500 पन्नों की ये फाइल उस मां को उसका बेटा लौटा पाएगी, जिसने सिर्फ अपना बच्चा एक पानी के गुब्बारे की वजह से खो दिया?

उत्तम नगर की गलियां गवाह हैं कि कैसे दिल्ली जैसे महानगरों में बर्दाश्त का स्तर शून्य हो चुका है। हम चांद पर पहुंच रहे हैं, लेकिन एक पानी के गुब्बारे पर कत्ल करने की मानसिकता से ऊपर नहीं उठ पाए।

फिलहाल, मामला द्वारका कोर्ट की दहलीज पर है। 20 लोगों ने मिलकर एक घर का चिराग बुझा दिया, और अब वे कानून की पेचीदगियों के बीच अपने बचने के रास्ते ढूंढेंगे… पुलिस अपनी पीठ थपथपा सकती है कि उसने इतनी मोटी चार्जशीट फाइल की है, लेकिन असली ‘इंसाफ’ तब होगा जब फरार आरोपी सलाखों के पीछे होंगे और ये समाज ये समझेगा कि त्योहार रंग लगाने के लिए होते हैं, खून बहाने के लिए नहीं।

तब तक के लिए, आप सुरक्षित रहिए… क्या पता, अगली बार किसी की कार पर धूल गिर जाए और वो भी ‘सम्मान की लड़ाई’ बन जाए!

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

मेसी की भावुक विदाई, 85 हजार फैंस के सामने दागा 126वां गोल; अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया

नई दिल्‍ली  लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना से उसी तरह की विदाई ली, जैसी दर्शकों को…

1 hour ago

नाना पाटेकर के निधन से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री, मौत से पहले कही बातें सुनकर भावुक हुए फैंस

'फिर मुलाकात होगी कभी…' नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका हर चाहने वाला यही…

2 hours ago

राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 17 हजार से ज्यादा ठिकानों पर दबिश और 7,744 गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस…

2 hours ago

देश के कोने-कोने तक पहुंची 5G कनेक्टिविटी, पीएम मोदी बोले- पहले डिजिटल डिवाइड थी बड़ी चुनौती

 नई दिल्ली इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. IMC…

2 hours ago

राजस्थान में रबी की बुआई से पहले खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 24 FIR और 118 लाइसेंस निलंबित

जयपुर: राजस्थान में रबी सीजन की बुआई से पहले किसानों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण खाद…

2 hours ago

राजस्थान में मौसम बदलेगा! 10 से 12 अक्टूबर तक बारिश के आसार, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

जयपुर: राजस्थान में अक्टूबर की गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला…

2 hours ago