हरियाणा

क्यों गुस्सा हुए राव नरबीर सिंह ? पत्रकारों को मीटिंग से निकाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के बाद सभी मंत्रियों को निर्देश दिए है कि समय समय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं का फीडबैक ले ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने फरीदाबाद के सेक्टर 12 में ग्रीवेस कमेटी की बैठक की इस बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने की लेकिन बैठक से पहले मंत्री राव नरबीर सिंह ने मीडिया कर्मियों की एंट्री बैन कर दी और सभी मीडिया कर्मियों को बाहर निकाला दिया लेकिन जब बैठक खत्म हुई तो कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सभी से माफी मांगी और कहा कि उन्होंने ही अधिकारियों को मीडिया कर्मियों को अंदर आने से रोका था
इस पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि दूसरे जिलों में ऐसा नहीं है इसलिए सबको बाहर जाने के लिए बोला गया था साथ ही उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि विधानसभा की कवरेज की तरह ग्रीवेस कमेटी की बैठक का प्रसारण किया जाए साथ ही उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों को बताया कि अगर अगली बार से बैठक होगी उसमे इस बात का ध्यान रखा जाएगा
ग्रीवेस कमेटी की बैठक में मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों के साथ चर्चा की और विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा के अंदर सभी निर्माण कार्य पूरे होने चाहिए ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का साभ मिल सके साथ ही उन्होंने कहा कि ये मेरी और मेरी सरकारी की जिम्मेदारी है सरकार द्वारा चलाई गई योजना का लाभ लोगों को मिले ये सुनिश्चित हो सके इसके लिए समय समय पर ग्रीवेस कमेटी और अलग-अलग बैठक कर रहे है ताकि लोगों को तय समय के भीतर ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले
हालांकि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के मीडिया कर्मियों को एंट्री नहीं देने पर कांग्रेस के विधायक रघुवीर तेवतिया ने प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि- बीजेपी के नेता लोकतंत्र का गला घोट रहे है, इस मामले को वो विधानसभा में उठाएंगे, ये गलत कदम है..
बहराहल मीडिया कर्मियों को रोकना गलत था लेकिन इस पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह माफी मांग चुके है, उनकी तरफ से कहना है कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही है मंत्री राव नरबीर सिंह ने साफ किया कि वो इसको लेकर माफी मांग चुके है फिर उस मुद्दे को लेकर राजनीति करना सही नहीं है… ।

 

 

krant Nama

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

33 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 hour ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

2 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

23 hours ago