Categories: मनोरंजन

Ranbir Kapoor की बहन की शादी में सलमान खान बांट रहे थे शराब; अचानक हुआ कुछ ऐसा कि ऋषि कपूर ने लगा दी फटकार

बॉलीवुड के दंबग खान यानि सलमान खान (Salman Khan) फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों की भी पसंद हैं। कई सितारे कभी ना कभी सलमान की तारीफ करते नजर आते ही हैं। हाल ही में अभिनेत्री नीतू कपूर, उनके बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कॉमेडियन कपिल शर्मा के लेटेस्ट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपलि शो’ में शामिल हुए थे। इस दैरान उन्होंने कपूर खानदान के कुछ मजेदार किस्से भी शेयर किए।

हालांकि अब शो से एक नई वीडियो क्लिप सामने आई है जिसमें रिद्धिमा और नीतू कपूर सलमान खान को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाती दिख रही हैं। इतना ही नहीं रणबीर भी अपनी बहन की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। जब कपिल रिद्धिमा से पूछते हैं कि इंडस्ट्री में उनका पसंदीदा एक्टर कौन है? इसपर रणबीर तुरंत जवाब देते हैं और बोलते है कि रिद्धिमा के कमरे में केवल सलमान खान के पोस्टर लगे रहते थे। तभी रणबीर की बात काटते हुए उनकी बहन कहती हैं कि ‘मेरे फेवरेट एक्टर मेरे मम्मी-पापा यानि नीतू कपूर-ऋषि कपूर हैं।’

इसके बाद कपिल रिद्धिमा से एक किस्सा याद कर पूछते हैं कि क्या उनकी शादी में सलमान खान बारटेंडर बने थे। इसपर वह कहती हैं हां। इसके बाद नीतू कपूर पूरा किस्सा सुनाती हैं। वह कहती हैं- “सलमान ने कहा मैं बारटेंडर बनूंगा। हमने कहा ठीक है। सलमान खान सबको लिकर (एल्कोहॉल) सर्व कर रहे थे। उसके बाद एक वेटर आया और उसने हमसे कहा कि एल्कोहॉल खत्म हो रही है। तो ऋषि कपूर ने बोला कि ‘मैं तो ढेर सारी लेकर आया था कैसे खत्म हो रही है।’

उन्होंने आगे कहा- जब हम वहां गए तो हमने देखा कि गेस्ट अपनी शराब फेंक रहे थे और सलमान खान से अपने ग्लास में डालने को बोल रहे थे। हर किसी को ड्रिंक चाहिए थी क्योंकि सलमान सर्व कर रहे थे। उसके बाद ऋषि जी वहां गए और सलमान से कहा- जा यार तू निकल वहां से।”

ये एपिसोड 30 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। हालांकि शो में ये किस्सा नहीं दिखाया गया था। जिसे अब कपिल शर्मा के यूट्यूब पेज पर इस एपिसोड का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया गया है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

29 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago