Categories: मनोरंजन

रणबीर और साई पल्लवी का ‘रामायण’ लुक लीक, राम-सीता के अवतार में आए नजर..

फिल्म ‘रामायण’ से रणबीर कपूर और साई पल्लवी का पहला लुक सामने आ गया है। इन तस्वीरों में रणबीर को भगवान राम के भव्य लुक में देखा जा सकता है, तस्वीरों में दोनों नदी के किनारे टहलते और बात करते दिख रहे हैं. दोनों ने मैरून रंग के मैचिंग आउटफिट पहने हैं. नेचुरल मेकअप के साथ साई पल्लवी ने पर्पल साड़ी पहनी है. इसके साथ गोल्डन और मैरून दुपट्टा ओढ़ा हुआ है. तो वहीं रणबीर पर्पल धोती के साथ गोल्डन और मैरून शॉल ली हुई है.

इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और फैंस दोनों कलाकारों के इस दिव्य लुक की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।

‘रामायण’ तीन भागों में बन रही है, जिसमें रणबीर और साई पल्लवी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, यश, बॉबी देओल, सनी देओल और विजय सेतुपति जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

‘रामायण’ के सेट्स से एक्टर अरुण गोविल और एक्ट्रेस लारा दत्ता की तस्वीरें लीक हुई थीं. अरुण को इसमें राजा दशरथ के लुक में देखा गया था. वहीं लारा दत्ता, रानी कैकयी के अवतार में थीं. एक्ट्रेस शीबा चड्ढा की भी एक झलक लीक हुई तस्वीरों में मिली थी. इसके बाद अपडेट मिली थी कि लीक हुई तस्वीरें से डायरेक्टर नितेश तिवारी नाराज हैं. उन्होंने फिल्म के सेट्स पर नो फोन पॉलिसी लागू कर दी है. लेकिन अब इस पॉलिसी को तोड़ते हुए एक बार फिर सेट्स से फोटोज लीक हुई हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर नितेश तिवारी तीन भाग में फिल्म ‘रामायण’ को बनाने वाले हैं. इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में हैं. केजीएफ स्टार यश इसमें रावण का रोल निभाते दिखेंगे. खबरों की मानी जाए तो फिल्म में बॉबी देओल, सनी देओल, विजय सेतुपति जैसे सितारे भी नजर आ सकते हैं. बताया ये भी क्या था कि इसका बजट 600 करोड़ रुपये है. हालांकि इस खबर की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक बड़ी सौगात होगी और ‘रामायण’ के भव्य चित्रण के साथ-साथ कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

24 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago