Categories: Uncategorized

पश्चिम बंगाल में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई, शोभायात्राओं में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे

शोभायात्राओं में उमड़ लाखों श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। पर्व की शुरूआत शोभायात्राओं और ‘जय श्री राम’ के नारों से हुई। इस दौरान लाखों श्रद्धालु शोभायात्राओं में उमड़ पड़े। रामनवमी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। सड़कों पर उत्सव का माहौल दिखाई दिया। भगवा रंग के झंडे, भक्ति संगीत और रामायण के दृश्यों को दिखाने वाली झांकियां निकाली गईं। बताया जा रहा है कि अकेले कोलकाता में 60 से ज्यादा शोभायात्राएं आयोजित की गईं। जिसके लिए लगभग 4,000 से 5,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

कोर्ट के दखल के बाद मिली शोभायात्राओं की अनुमति

बता दें कि बंगाल सरकार ने पहले रामनवमी का जुलुस निकालने पर रोक लगा दी थी। हांलाकि कोर्ट के दखल के बाद इसकी अनुमति मिल गई। वहीं रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी हर तरीके से ये जताने की कोशिश कर रही हैं कि हिंदू दूसरे दर्जे के नागरिक हैं, इसलिए हिंदुओं को हर त्योहार में कोर्ट जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 70 प्रतिशत हिंदू हैं, इसके बाद अगर राम नवमी के मौके पर हावड़ा में इतने पुलिस बल की तैनाती की गई तो मुझे लगता है दाल में कुछ काला है । कुछ तो गड़बड़ है और पश्चिम बंगाल को इस विषय में सोचना चाहिए।

इस साल सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता किया गया

बता दें कि राज्य में रामनवमी के मौके पर हर साल शोभा यात्रा निकाली जाती है, लेकिन सरकार ने इस साल सुरक्षा इंतजामों को और भी पुख्ता किया हुआ है। हिंदू संगठनों की ओर से 2000 से ज्यादा शोभा यात्रा निकाले जाने की उम्मीद जताई गई है। कुछ शोभा यात्रा में लोगों के हाथों में तलवारें और डंडे भी देखे गए हैं। इन शोभा यात्राओं में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों के शामिल होने का अंदाजा है। ऐसे में राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया। कोलकाता में 5000 से ज्यादा सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। वहीं मुर्शिदाबाद, हावड़ा और कूचबिहार जैसे कई शहरों में भी पुलिसबलों की संख्या में इजाफा किया गया है

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

18 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago