हरियाणा प्रदेश भाजपा (BJP) कार्यालय पंचकूला शिफ्ट, CM सैनी ने पार्टी के स्थापना दिवस की दी बधाई

करीब 35 साल बाद हरियाणा बीजेपी मुख्यालय को रोहतक से पंचकूला के पंच कमल परिसर में शिफ्ट किया गया है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे। रामनवमी के दिन सीएम सैनी और मोहनलाल बड़ौली ने विधि-विधान से हवन-पूजन करके नए बीजेपी कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राम नवमी की बधाई दी साथ ही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंच-कमल से पार्टी के कार्यक्रमों को गति देंगे।

साएम सैनी ने भाजपा (BJP) के स्थापना दिवस की दी बधाई

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि पंच-कमल में बनाया गया अटल पार्क अटल बिहारी वाजपेयी के कामों की याद दिलाता है। इस मौके पर सीएम ने बीजेपी की स्थापना दिवस की भी बधाई दी। समारोह के दौरान अटल सभागार का भी उद्घाटन किया गया। इस सभागार का नाम भारत रत्न एवं पूर्व  प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में रखा गया है। अटल पार्क का पंच कमल में शिलान्यास हुआ है। गौरलब है कि  20 अगस्त 2022 में तत्कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला में भाजपा कार्यालय पंचकमल का उद्घाटन किया था। तब इस कार्यालय से पंचकूला और इसके आसपास के कई जिलों की पार्टी गतिविधियां शुरू की गई थी। पंचकूला दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया था।

‘सुरजेवाला के आरोपो का सीएम सैनी दिया जवाब’

इस मौके पर नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के आरोपो का भी जवाब दिया, उन्होंने कहा कि ‘किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला जा रहा है’ सीएम सैनी ने कहा कि ‘मैं देख रहा था वह टवीट पर ट्वीट कर रहे हैं रणदीप ने कल एक वीडियो भी मेरी दिखाई है।HKRN में जिनके 5 साल हो चुके है उन 1 लाख 20 हज़ार युवाओ की जॉब सिक्योरिटी दी है। जिन युवाओ का कार्यकाल 5 साल पूरा हो गया था ऐसे युवाओं को हमने सुरक्षित किया है किसी को भी नहीं हटाया जा रहा।’

पहले रोहतक में था बीजेपी का प्रदेश कार्यालय

हरियाणा में पार्टी के राजनीतिक केंद्र के रूप में दशकों तक रोहतक के रहने के बाद, मुख्यालय को राज्य की राजधानी चंडीगढ़ के पास स्थित पंचकूला में स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है. चंडीगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों से इसकी निकटता को देखते हुए पंचकूला में स्थानांतरण को एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पार्टी और राज्य सरकार के बीच तालमेल बढ़ेगा.

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago