Categories: Uncategorized

YAMUNA SPORTS COMPLEX, DELHI: रक्षक कप 2025 की हुई शानदार शुरुआत, ईस्टर्न रेंज ने ट्रैफिक एकादश को हराया

YAMUNA SPORTS COMPLEX, DELHI: रक्षक कप 2025 का उद्घाटन शानदार तरीके से हुआ, जब ईस्टर्न रेंज ने पहले मैच में ट्रैफिक एकादश को हराकर टूर्नामेंट की रोमांचक शुरुआत की। इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी थे, जिन्होंने खेल का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ईस्टर्न रेंज ने पहले की बल्लेबाजी

पहले मैच में ईस्टर्न रेंज के कप्तान दीपेंद्र सिंह और ट्रैफिक एकादश के कप्तान शशांक जायसवाल के बीच टॉस हुआ। टॉस जीतने के बाद ईस्टर्न रेंज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए

ट्रैफिक एकादश के गेंदबाजों ने काफी प्रयास किए, लेकिन वे ईस्टर्न रेंज के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक नहीं पाए। ट्रैफिक की टीम को 142 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन वे इसे हासिल नहीं कर पाए। खिलाडियों में अतिरिक्त आयुक्त ट्रैफिक पुलिस दिनेश गुप्ता,  डीसीपी राजीव रावल सहित कई  ट्रैफिक इंस्पेक्टर नें मैच जीतने के लिए में ट्रैफिक टीम ने पूरा जोर लगाया, लेकिन 19.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह, ईस्टर्न रेंज ने मैच को 2 रनों से जीत लिया।

ईस्टर्न रेंज ने मैच को 2 रनों से जीत लिया।

इस मौके पर विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने कहा, “पिछले 7 साल से रक्षक कप का आयोजन हो रहा है, और यह पुलिस विभाग के लिए एक बेहतरीन मंच है, जहां टीमों को प्रतिस्पर्धा करने और एक-दूसरे से जुड़ने का मौका मिलता है। यह खेल केवल फिटनेस ही नहीं, बल्कि पुलिस कर्मियों के बीच भाईचारे और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है।

पिछले 7 साल से रक्षक कप का आयोजन हो रहा है

वहीं, इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने बताया, “रक्षक कप में इस साल 12 टीमों ने भाग लिया है, और हम उम्मीद करते हैं कि यह टूर्नामेंट हर साल और अधिक रोमांचक होता जाएगा। साथ ही रक्षक कप 2025 की शानदार शुरुआत ने साबित कर दिया कि यह टूर्नामेंट पुलिसकर्मियों के बीच एकता, खेल भावना और टीमवर्क को बढ़ावा देने में सहयोगी रहेगा।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago