राजगढ़
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। यूपी और एमपी पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी को पकड़ने के लिए जैसे ही मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव पहुंची, ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से ललितपुर पुलिस की टीम चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश के बोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कड़ियासांसी गांव पहुंची थी। यूपी-एमपी की संयुक्त टीम में कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।
आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी के परिजन और गांव वालों ने पुलिस टीम पर पथराव किया।
पथराव की इस घटना में ललितपुर पुलिस का एक और बोड़ा थाना के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बोड़ा थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…