Categories: बिजनेस

सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में उछाल; खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

मुंबई 

 भारतीय वायदा बाजार (MCX) और अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) दोनों ही जगहों पर बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख देखने को मिला. अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की नीतिगत बैठक के आने वाले फैसलों से ठीक पहले निवेशक सतर्क हैं, जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में ट्रेडिंग होती नजर आई। 

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बैठक में ब्याज दरों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद भले न हो, लेकिन भविष्य की मौद्रिक नीति और दर कटौती पर फेड की कमेंट्री से ही सर्राफा बाजार की अगली दिशा तय होगी। 

 MCX और COMEX पर सोने का ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने-चांदी की शुरुआत लगभग सपाट रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ हल्की गिरावट देखने को मिला.   MCX पर 5 अगस्त 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग ₹1,41,623 के मुकाबले ₹1,41,519 प्रति 10 ग्राम पर खुला. दिन के कारोबार के दौरान इसमें करीब 0.16% (₹228) की हल्की गिरावट देखी गई और यह ₹1,41,395 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. कारोबार के दौरान इसने ₹1,41,311 का निचला और ₹1,41,591 का उच्च स्तर छुआ। 

 MCX और COMEX पर चांदी की ताजा कीमत
वहीं, 4 सितंबर 2026 का सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट ₹2,15,840 प्रति किलो के मुकाबले ₹2,16,834 पर खुला. इसमें करीब 0.28% (₹608) की मजबूती देखी गई और यह ₹2,16,448 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोना 0.41% टूटकर 4,022 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.18% की बढ़त के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी. पिछले एक सप्ताह में चांदी में लगभग 5% की गिरावट देखी गई है, लेकिन सालाना आधार पर इसने करीब 90% का शानदार रिटर्न दिया है। 

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

शहर       24K सोने प्रति 10 ग्राम          22K सोना प्रति 10 ग्राम
         मुंबई              ₹1,42,000   

₹1,30,167 

दिल्ली    ₹1,41,750 ₹1,29,938
चेन्नई ₹1,42,410 ₹1,30,543
कोलकाता ₹1,41,810 ₹1,29,993
बेंगलुरु ₹1,42,110 ₹1,30,268
हैदराबाद ₹1,42,220 ₹1,30,368

देश में चांदी का ताजा भाव

     प्रमुख शहरों    999 फाइन चांदी
मुंबई ₹2,16,090 प्रति किलो
दिल्ली         ₹2,15,720 प्रति किलो
चेन्नई          ₹2,16,720 प्रति किलो
कोलकाता          ₹2,15,810 प्रति किलो
बेंगलुरु         ₹2,16,260 प्रति किलो
हैदराबाद         ₹2,16,430 प्रति किलो

शेयर बाजार की तेजी का सर्राफा पर असर

सोने चांदी में सीमित हलचल के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई. आईटी (IT) सेक्टर्स में आई तेजी की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब एक प्रतिशत का उछाल देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.5% तक मजबूत था. इक्विटी मार्केट में जोखिम उठाने की क्षमता (Risk Sentiment) बढ़ने से भी कीमती धातुओं की रफ्तार थोड़ी थमी हुई है.

 

 

 

Rupesh Jha

Recent Posts

दुर्ग में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण जलापूर्ति बाधित

दुर्ग. दुर्ग नगर निगम के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल शोधन व्यवस्था को बेहतर…

1 hour ago

रायपुर में बाइक की टंकी पर बैठाकर बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने ‘इंस्टाग्राम हीरो’ की उतारी हेकड़ी

रायपुर. सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवा किसी भी हद तक जाने…

1 hour ago

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम आने से नहीं मिलेगी पंचायत सचिव की नौकरी

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि केवल मेरिट सूची में नाम शामिल…

2 hours ago

इंदौर जू बना बाघों की ब्रीडिंग का सबसे सुरक्षित ठिकाना, 10 साल में जन्मे 25 से ज्यादा शावक

इंदौर इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बाघों के जन्म के लिए सबसे परफेक्ट स्थानों…

2 hours ago

किसानों को कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- जायज मांगों के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील

भोपाल मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे…

2 hours ago

राजगढ़ में पुलिस टीम पर पथराव, यूपी-एमपी पुलिस पर हमला; 3 जवान घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने मध्य…

2 hours ago