राजस्थान

RAJASTHAN POLITICS : जोगाराम पटेल का गहलोत पर बड़ा वार! “शेखावत का नाम है तो कागज़ दिखाओ!”

RAJASTHAN POLITICS : जोगाराम पटेल का गहलोत पर बड़ा वार! “शेखावत का नाम है तो कागज़ दिखाओ!”

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर से बयानबाज़ी तेज हो गई है। जोधपुर दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम किसी भी कागज़ में है, तो अशोक गहलोत उसे सार्वजनिक करें, वरना सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

गहलोत पर हमला – “सगुफा फैलाना बंद करें”

जोधपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोगाराम पटेल ने कहा,
“अशोक गहलोत कहते हैं कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की बात चल रही है। मैं कहना चाहता हूं कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। हमारे यहां मुख्यमंत्री 5 साल के लिए बनते हैं।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी गहलोत के बयान को हास्यास्पद बताया है और कहा कि शायद गहलोत के पास कोई ‘सगुफा’ हो।

पटेल ने कहा कि गहलोत को अब सुर्खियों में बने रहने के बजाय धरातल पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “समय के साथ सबको किनारे होना होता है। नए लोगों को आशीर्वाद देना चाहिए, राजनीति में यह परिपक्वता जरूरी है।”

संजीवनी घोटाले पर जवाब – “कागज़ है तो दिखाएं”

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव घोटाले पर बोलते हुए कहा,
“गहलोत लगातार गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम इस घोटाले में घसीटते हैं। अगर उनके पास कोई दस्तावेज़ है, जिसमें शेखावत का नाम है, तो उसे सार्वजनिक करें। नहीं है तो देश और प्रदेश की जनता के सामने माफी मांगें।”
उन्होंने गहलोत पर राजनीतिक साजिश के तहत एक ईमानदार केंद्रीय मंत्री की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

“भाजपा में कोई अवैध कब्जा नहीं करता”

पत्रकारों द्वारा हनुमान बेनीवाल के आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर जोगाराम पटेल ने कहा,
“भाजपा का कोई भी नेता या विधायक बिना अधिकार के किसी सरकारी फ्लैट या आवास में नहीं रह रहा है। अगर किसी विधायक ने ऐसा किया है, तो यह गलत है, लेकिन भाजपा इससे अछूती है।”
उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले बेनीवाल को खुद introspect करना चाहिए।

भजनलाल शर्मा पर फिर जताया विश्वास

मंत्री जोगाराम पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर भाजपा के अंदर कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा,
“प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व कई बार साफ कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री 5 साल तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। भजनलाल जी ने विकास की गंगा बहाई है और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी छह महीने में तीन बार राजस्थान आकर उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।”

जोगाराम पटेल के बयानों से स्पष्ट है कि राजस्थान भाजपा अब पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के बयानों और आरोपों को आक्रामक तरीके से चुनौती देने के मूड में है।
संजीवनी घोटाले में गहलोत और शेखावत की सियासी लड़ाई अब पार्टी स्तर पर भी गर्मा चुकी है।
राजनीतिक बयानबाजी के इस दौर में सवाल वही बना हुआ है – क्या कोई ठोस सबूत सामने आएंगे, या यह मामला केवल सियासी तकरार बनकर रह जाएगा?

यह भी पढ़े :

PM मोदी का ब्राजील में भव्य स्वागत, 17वें BRICS SUMMIT में होंगे शामिल

ट्रंप की धमकी, BRICS देशों पर 10% Extra टैरिफ | Donald Trump on Tarrif | Channel 4 News India

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago