Rain Alert: उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, यूपी के कुछ इलाकों समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी भारत और दक्षिणी भारत में तीन मई तक हीटवेव की स्थिति रहने वाली है। इसके अलावा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले पांच दिनों तक और मध्य भारत में तीन से पांच मई के बीच भीषण गर्मी पड़ने जा रही है, जिसकी वजह से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव की स्थिति देखी गई। वहीं, बिहार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, कोंकाण आदि में भी हीटवेव चली। बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान कलईकुंडा में 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी बारिश भी हुई।

आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में एक और दो मई को , नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में एक से तीन मई को भारी बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में तीन मई को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में तीन से छह मई के बीच बारिश, बर्फबारी, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में 4 से 6 मई के बीच बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की संभावना है। बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में एक से तीन मई के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बरसात होने वाली है। वहीं, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, केरल और माहे में पांच से आठ मई के बीच बारिश की संभावना जताई गई है।

admin

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

45 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago