MP News : इंदौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 4 स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में भांग और मुनक्का बनाने की सामग्री बरामद की है। दो आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से भांग और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले मुनक्के का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 स्थानों पर छापेमारी की।
पहली छापेमारी एरोतों के धर्मराज कॉलोनी में रहने वाले सतीश यादव के घर पर की गई। यहां से भांग बनाने की मशीन बरामद की गई। दूसरी छापेमारी मल्हारगंज थाना क्षेत्र के तंबोली बाखल में नरसिंह यादव के घर पर की गई। यहां से 13 किलो 500 ग्राम अवैध भांग जब्त की गई।
नरसिंह यादव पर पहले से ही एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीसरी छापेमारी राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के हीरा एंटरप्राइजेज पर की गई। यहां पर अकाउंटेंट द्वारा तमाम दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है। मौके पर तमाम औषधि और अन्य सामग्री से मुनक्का बनाने का काम किया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…