राहुल गांधी की कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को सलाह, ‘वोटर लिस्ट को लेकर रहें अलर्ट’

लगातार हार का दंश झेल रही कांग्रेस पार्टी बड़े बदलाव के मूड में है। लेकिन ये बदलाव बड़े स्तर पर नहीं बल्की छोटे स्तर पर हो रहा है, ताकी कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। कांग्रेस पार्टी को वापस पटरी पर लाने के लिए राहुल गांधी भी गहन तैयारियों में लगे हुए हैं। पार्टी को ग्राउंड लेवल पर मजबूत करने के लिए सबसे पहले पार्टी को जिला स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। यही वजह है कि बीते दिन कांग्रेस मुख्यालय एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही, इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्षों को वोटर लिस्ट को लेकर रहें अलर्ट रहने की सलाह भी दी।

वोटर लिस्ट को लेकर अलर्ट रहें: राहुल गांधी

दरअसल राहुल गांधी ने देशभर में मतदाता सूचियां में गड़बड़ी का मामला एक बार फिर उठाया। जिला अध्यक्षों की बैठक राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से कहा है कि वह अपने पूरे संगठन के जरिए मतदाता सूचियो पर नजर रखें। उसमें किसी भी तरह के बदलाव पर आपत्ति दाखिल करें। वोटर लिस्ट से नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया पर नजर रखें और अलर्ट रहें। राहुल ने इस बैठक में कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों को अपने जिले को ऐसे चलाना चाहिए, जहां हर व्यक्ति परिवार का हिस्सा महसूस कर सकें. हम आपको सभी साधन देंगे, ताकि आप अच्छा काम कर सकें. उन्होंने कहा कि दिल्ली की बजाय कांग्रेस जिलों से चलनी चाहिए तभी मजबूती आएगी।

पहले चरण में 338 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल

राहुल की इस बैठक के बाद साफ है कि वे 1970 के पहले के समय जैसे ही कांग्रेस को लीड करना चाहते हैं दिल्ली में हुई इस बैठक में राहुल गांधी ने जिले की लीडरशिप को लेकर कई बातें जिलाध्यक्षों को बताई। कांग्रेस नेताओं के अनुसार ये बैठक का पहला चरण है। बैठक में देशभर से आए करीब 338 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पहले राउंड की बैठक के बाद दूसरे राउंड की बैठक बचे हुए जिलाध्यक्षों के साथ 3 अप्रैल को होगी। पहले चरण में 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों से कांग्रेस कार्यकर्ता आए थे. अगली बैठक में बचे राज्यों से लोग आएंगे।

यह भी पढ़े:-

फरीदाबाद: पति ने देवर के साथ मिलकर की बीवी की हत्या, 10 घंटे तक पड़ी रही लाश

 

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago