राहुल गांधी ने की IPS पुरन कुमार के परिवार से मुलाकात
हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार की मौत को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चंडीगढ़ पहुंचकर अफसर के परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान राहुल गांधी ने राज्य सरकार और पुलिस अफसरों पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि, “अफसरों को अरेस्ट कीजिए और परिवार से प्रेशर हटाइए।”
परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, ये एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि,“देश में करोड़ों दलित भाई-बहन हैं। उन्हें ये संदेश जा रहा है कि, अगर आप दलित हैं, तो चाहे आप कितने भी सफल या काबिल क्यों न हों, आपको कुचला जा सकता है। ये हमें मंजूर नहीं।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, वाई. पूरन कुमार को वर्षों से सिस्टमेटिक तरीके से डिमोरलाइज किया जा रहा था, उनके करियर और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि, “सालों से सिस्टमेटिक डिस्क्रिमिनेशन हो रहा है, इसे रोका जाना चाहिए,”।
राहुल गांधी ने कहा कि, “मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का कमिटमेंट दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि, वो PM और CM दोनों से कहना चाहते है कि, अफसरों पर तुरंत एक्शन लीजिए,”।
राहुल गांधी ने ये भी कहा कि, IPS पूरन कुमार और उनकी IAS पत्नी अमनीत एक दलित कपल हैं, जिन पर लगातार मानसिक और प्रशासनिक प्रेशर डाला जा रहा है।
“ये सिर्फ 10-15 दिन की बात नहीं है, बल्कि सालों से उन्हें दबाया जा रहा था। परिवार पर अब भी दबाव बनाया जा रहा है। वे साफ कहना चाहते है कि, परिवार पर प्रेशर डालना बंद कीजिए, बल्कि उन अफसरों को गिरफ्तार कीजिए जो जिम्मेदार हैं,”।
इस मौके पर राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा भी मौजूद थीं। तीनों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि, कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
गौरतलब ये है कि, हरियाणा सरकार ने मामले के बढ़ते दबाव को देखते हुए DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को कार्यवाहक DGP बनाया गया है। ओम प्रकाश सिंह 1991 बैच के IPS अफसर हैं और उनका रिटायरमेंट इसी साल दिसंबर में होना है।
वहीं, बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली का दौरा रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि, 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के सोनीपत दौरे के रद्द होने के बाद सीएम ने खुद भी स्थिति पर नजर बनाए रखने का फैसला किया है।
वहीं, IAS अमनीत पी. कुमार लगातार मांग कर रही हैं कि, रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सरकार ने बिजारणिया को पद से हटा तो दिया, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
IPS पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत कुमार ने कहा कि, उनका परिवार किसी राजनीतिक लाभ की उम्मीद नहीं कर रहा। “हमें बस अपने पति के लिए न्याय चाहिए। जिन्होंने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया, उन्हें सजा मिले।”
वहीं अनुसूचित समाज की 31 सदस्यीय कमेटी ने रविवार को महापंचायत कर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उनका कहना था कि, अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अब ये समय सीमा खत्म हो चुकी है, और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…