हरियाणा

रोहतक: ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ASI संदीप कुमार के पास से बरामद हुआ 4 पेज का सुसाइड नोट

रोहतक: ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

 

हरियाणा के रोहतक जिले से एक बार फिर पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। साइबर सेल में तैनात ASI संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। उसकी लाश लाढ़ौत रोड पर खेत में बने एक मकान से बरामद हुई।

मौके से एक सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने IPS वाई पूरन कुमार, उनके गनमैन सुशील और पूरे सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने फिलहाल वीडियो और सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये मामला पूरे राज्य में सनसनी का विषय बना हुआ है।

वीडियो में संदीप कुमार ने कहा कि, हाल ही में आत्महत्या करने वाले IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के डर से खुदकुशी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि, पूरन कुमार और उनके गनमैन सुशील ने शराब कारोबारियों से रिश्वत मांगी थी और जब मामला खुलने लगा तो बदनामी के डर से पूरन कुमार ने खुद अपनी जान ले ली।

संदीप ने अपने वीडियो में कहा कि,“पूरन कुमार का गनमैन सुशील पैसे मांगता था। व्यापारी पहले ही परेशान था, लेकिन पुलिसवालों ने उसे बुलाकर धमकाया। क्या कुर्सी इसलिए मिली है कि, लोगों से पैसे मांगो? उसकी पत्नी IAS है, साला विधायक है… लेकिन न्याय जनता करती है।” उन्होंने सीधे तौर पर एक दिवंगत IPS अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो में ASI संदीप ने एक और सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि, “सदर थाने के एक मर्डर केस में एक अफसर ने पैसे लेकर नामी मंत्री को बचाने के लिए 50 करोड़ की डील की थी।” उन्होंने खुद को भगत सिंह का फैन बताते हुए कहा कि “सच्चाई बोलने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है।”

उन्होंने IG स्तर के अफसरों पर जातिवाद फैलाने का आरोप भी लगाया और कहा कि, “जिस दिन IG पोस्टेड हुए, उन्होंने सबसे पहले ऑफिस में देखा कि, कौन किस जाति का है, और फिर ईमानदार कर्मचारियों को हटाना शुरू कर दिया।” संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि, ईमानदार अफसर नरेंद्र बिजारणिया को भी सिस्टम ने परेशान किया क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के आगे सिर नहीं झुकाया।

साथ ही संदीप ने वीडियो में कहा कि, हरियाणा में IAS लॉबी, DGP को हटाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, “DGP बहुत ईमानदार आदमी हैं। IAS लॉबी चाहती है कि, उन्हें हटाया जाए ताकि ये मलाई खा सकें। ये देश का नाश कर रहे हैं। जाति का जहर घोल रहे हैं। पूरन कुमार जैसे लोग जातिगत रंग देकर पॉलिटिक्स कर रहे हैं।”

वीडियो के अंत में संदीप ने कहा कि वो “सच्चाई की लड़ाई लड़ते हुए अपनी आहुति दे रहे हैं।” उन्होंने खुद को ईमानदार बताते हुए कहा कि, वो भ्रष्टाचार में शामिल नहीं थे और ये कदम उन्होंने जनता को जगाने के लिए उठाया है। “मैं फक्र महसूस करता हूं कि, मैं ईमानदार हूं। मैं भगत सिंह का फैन हूं। अगर अगले जन्म में भी आऊं तो ऐसे ही बनकर आऊं।”

आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को रोहतक पुलिस ने IPS वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार को एक शराब कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इसके अगले ही दिन यानी 7 अक्टूबर को पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली थी।

तब पुलिस ने प्राथमिक जांच में कहा था कि पूरन कुमार तनाव में थे, लेकिन अब ASI संदीप कुमार की खुदकुशी और वीडियो सामने आने के बाद यह केस नए मोड़ पर पहुंच गया है।
वीडियो में संदीप ने कहा कि “पूरन कुमार को डर था कि अगर भ्रष्टाचार का सच सामने आया तो परिवार और राजनीति पर असर पड़ेगा, इसलिए उन्होंने खुदकुशी कर ली।”

 

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

9 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

9 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

9 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

9 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

9 hours ago