वायनाड में भूस्खलन को राहुल गांधी ने बताया एक भयानक त्रासदी

केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने “भयानक त्रासदी” बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य ने अब तक ऐसी त्रासदी नहीं देखी थी इस घटना को अलग तरह से लिया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मामले को दिल्ली में और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के समक्ष भी उठाएंगे, क्योंकि “यह एक अलग स्तर की त्रासदी है और इसको लेकर अलग तरह से कदम उठाये जाने चाहिए।’’ उन्होंने यह वादा भी किया कि कांग्रेस पार्टी वायनाड में 100 से अधिक मकान बनाएगी।

उन्होंने जिला प्रशासन और पंचायत के अधिकारियों, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें भूस्खलन की घटनाओं में हुई मौतों एवं नष्ट हुए मकानों और लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए उनकी रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।

बता दें कि, राहुल गांधी एक दिन पहले वायनाड पहुंचे थे और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लिया था। उन्होंने इसे एक “राष्ट्रीय आपदा” बताया और इससे निपटने के लिए तत्काल व्यापक कार्य योजना बनाये जाने की मांग की।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago