Categories: Uncategorized

भारतीय टीम ने अंशुमन गायकवाड़ की याद में बांधी काली पट्टी

भारत और श्रीलंका के बीच आज 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में जब भारतीय टीम मैदान पर उतरी तो खिलाड़ियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांध रखी है। खिलाड़ियों ने काली पट्टी भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच अंशुमन गायकवाड़ की याद में बांधी।

बीसीसीआई ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ की याद में भारतीय टीम ने आज काली पट्टी बांधी है। उनका निधन बुधवार को हुआ था।’’

वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह भाग्यशाली थे कि उन्हें कई मौकों पर गायकवाड़ के साथ बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह खबर सुनकर बिल्कुल टूट गया था। मैं भाग्यशाली था कि बीसीसीआई पुरस्कारों के दौरान मुझे उनके साथ व्यक्तिगत तौर पर कुछ बातचीत करने का मौका मिला था।’’

रोहित ने गुरुवार को कहा, ‘‘जब मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा था, तो वह वहां थे और उन्हें मेरे खेल के बारे में भी कुछ बातें करनी थी, जो मेरे लिए शानदार थी क्योंकि वह हमारे लिए बहुत महान क्रिकेटर थे।’’टी20 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों से सीखना हमेशा एक अच्छा अनुभव होता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमेशा अच्छा लगता है जब आप अपने सीनियर खिलाड़ियों से सीखते हैं। आपको यह समझने का मौका मिलता है कि उनके जमाने में क्रिकेट कैसे खेला जाता था, यह कितना कठिन था और फिर क्रिकेट पर उनके अनुभवों और दृष्टिकोण को जानने का मौका मिलता है। मेरे लिए यह उस समय एक बड़ी सीख थी।’’

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago