देश

PM मोदी का आतंकियों को कड़ा संदेश, “आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा”

PM मोदी का आतंकियों को कड़ा संदेश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में आतकिंयों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोलियां से भून दिया

जी हां, अगर मुस्लमान है, तो जीवनदान है,
अगर हिंदू है, तो मौत मुमकिन है…

ऐसा पहली बार हुआ है…. जब आतंकियों ने एक-एक करके 26 पर्यटकों को अपना निशाना बनाया, और सिर्फ इसलिए मार दिया कि, वे सभी हिंदू थे… कहा जाता है कि, आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता… आतंकवाद के लिए कोई इंसानियत नहीं होती, आतंकवाद के लिए कोई रहम और दया नहीं होती…

इस हादसे के बाद हर भारतीय की आंखों में ग़ुस्सा है, दिल में दर्द और होठों पर एक ही संकल्प- आतंकवाद का जड़ से सफाया हो, क्योंकि अब बर्दाश्त नहीं होगा, ये कत्ले आम।

ये हमला सिर्फ पहलगाम पर नहीं, पूरे भारत की आत्मा पर हमला है। लेकिन हर बार की तरह, इस बार भी भारत टूटेगा नहीं। डरेगा नहीं, झूकेगा नहीं। क्योंकि, “हम शांति चाहते हैं, लेकिन अगर हमें कोई छेड़ेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं”
और ये ही संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से पाकिस्तान को दिया है… उन्होंने मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सख्त लहजे में कहा दिया कि, आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी… उन्हें मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है…

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मासूम और निहत्थे लोगों को बेरहमी से मार दिया गया, जिसकी वजह से देश व्यथित है… ये हमला पर्यटकों पर नहीं हुआ है, भारत की आत्मा पर हुआ है. जिन्होंने भी ये हमला किया है उन आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी…

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है… 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंकियों की कमर तोड़ कर रहेगी…. और आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा… न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा… पूरा देश इस संकल्प पर अडिग है. भारत हर आतंकवादी, उसके आकाओं और उसके समर्थकों की पहचान करेगा, उन्हें ट्रैक करेगा और उन्हें सजा देगा…

भारत एक पुरानी सभ्यता और महान देश है, जिसको किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता। ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम देने वाले लोगों को, आने वाले कुछ ही समय में ज़ोरदार जवाब मिलेगा।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

11 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

21 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

23 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

24 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

1 day ago