PM MODIJI BIRTHDAY: CM योगी ने किया PM मोदी की प्रदर्शनी का उद्घाटन
राजधानी लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा पखवाड़ा(PM MODIJI BIRTHDAY) के तहत आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने जीपीओ पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM MODIJI BIRTHDAY) के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी(PM MODIJI BIRTHDAY) के बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के प्रेरणादायक सफर को दर्शाने वाले चित्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़ा(PM MODIJI BIRTHDAY) मनाया जा रहा है, जिसमें विविध सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम शामिल हैं।
अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को 25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से जन्मदिन(PM MODIJI BIRTHDAY) की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को एक नई दृष्टि से देख रही है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODIJI BIRTHDAY)के सशक्त नेतृत्व को जाता है। एक समय था जब भारत को वैश्विक मंच पर पिछलग्गू समझा जाता था, लेकिन अब वही भारत आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ विश्व को दिशा दिखा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, कृषि, निवेश, रोजगार और विरासत संरक्षण जैसे क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, दलित और वंचित समाज को प्राथमिकता देकर समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया गया है।
मुख्यमंत्री ने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में हो रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्निर्माण दुनिया भर के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। साथ ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, महाकाल लोक और अन्य धार्मिक स्थलों का विकास भारत की सांस्कृतिक चेतना को नया आयाम दे रहा है।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकारों ने मिलकर कई रचनात्मक कार्य किए हैं, जो सामाजिक समरसता और न्याय के मार्ग पर देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
कोविड महामारी के दौरान भारत की ओर से किए गए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पूरी दुनिया असहाय थी, तब भारत ने सबसे प्रभावशाली कोविड प्रबंधन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जहां पहले सौ वर्षों तक कोई वैक्सीन भारत में विकसित नहीं हो सकी, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केवल 9 महीनों में देश ने अपनी स्वदेशी कोविड वैक्सीन तैयार कर ली।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के पहले चरण की शुरुआत “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान से हुई है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधित कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रत्येक जिले में रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। आने वाले दिनों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में व्यापक स्वास्थ्य शिविर और जांच अभियान चलाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी(PM MODIJI BIRTHDAY) का विजन 2047 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार भी आत्मनिर्भर और विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेशभर में 19 और 20 सितंबर को प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि 21 सितंबर को “नमो मैराथन” का आयोजन प्रदेश के 17 प्रमुख नगरों में किया जाएगा। यह मैराथन “फिट इंडिया मूवमेंट” और “विकसित भारत अभियान” को गति प्रदान करेगी। हजारों युवा इस मैराथन में भाग लेंगे, जिससे स्वस्थ भारत की संकल्पना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि 25 सितंबर को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती प्रदेशभर में बूथ स्तर पर पूरी भव्यता से मनाई जाएगी। इसके माध्यम से जनभागीदारी और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। सेवा पखवाड़ा का समापन 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ होगा, जिसमें खादी के प्रचार-प्रसार को केंद्र में रखा जाएगा और खादी वस्त्रों को उपहार देने की परंपरा को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…