देश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर NDA संसदीय दल की बैठक में PM मोदी को किया गया सम्मानित

संसद भवन में भाजपा नीत राजग संसदीय दल (NDA) की बैठक शुरू हो गई है। वहीं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे तो एनडीए सांसदों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सम्मानित किया गया।

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत तमाम अन्य मंत्री मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

वहीं, इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें देश के सेना के सम्मान और शौर्य या की बात कही गई।पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। नए सांसदों का प्रधानमंत्री से परिचय कराया गया।

प्रस्ताव में क्या कहा गया ?

NDA संसदीय दल की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि, पहलगाम हमले के लिए अमेरिका द्वारा जिम्मेदार द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) घोषित करना, तथा पहलगाम हमले की निंदा करते हुए ब्रिक्स समिट में जॉइंट डिक्लेरेशन जारी होना, पाकिस्तान द्वारा अपनी धरती पर फैलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत के कूटनीतिक रुख की जीत को दर्शाता है।

मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा

संसदीय दल की बैठक में किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में पीएम ने विपक्ष के नरेटिव को ध्वस्त किया हैं। बैठक में पहलगाम हमले में सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई सेना के शौर्य को सराहा गया। किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि पहले पीएम ने 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी से कहा था कि सभी आतंकियों को कड़ी सजा दी जाएगी और सभी ने देखा हमने किसी अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाए बगैर आतंकियों को मारा।

मंत्री ने कहा पाकिस्तान और पीओके में हमने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया। उन्होंने आगे कहा कि 2014 के पहले भारत के कई शहरों में बम ब्लास्ट होता था, लेकिन ये बदला है। हालांकि, अब अगर भारत पर आतंकी हमला होगा तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत किसी भी परमाणु शक्ति से ब्लैकमेल नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

लाल किले की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, किले के अंदर पहुंचा डमी बम, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

18 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago