देश

उज्बेकिस्तान में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, रणनीतिक साझेदारी पर बड़ी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक, व्यापारिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान की आजादी की 35वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव और वहां के लोगों को बधाई भी दी।

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान

उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक’ ऑर्डर से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह इसे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत और अटूट दोस्ती को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे रिश्तों का प्रतीक है।

15 साल पूरे होने पर साझेदारी को मिलेगा नया स्तर

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान की रणनीतिक साझेदारी के 15 साल पूरे होने जा रहे हैं। अब दोनों देश अपने रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए दोनों देश मिलकर नए लक्ष्य तय करेंगे और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।

विदेश मंत्रियों के स्तर पर बनेगी कोऑर्डिनेशन काउंसिल

दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बेहतर बनाने के लिए विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक नई समन्वय परिषद बनाने का फैसला लिया गया है। यह परिषद भारत और उज्बेकिस्तान के बीच विभिन्न मुद्दों पर बेहतर तालमेल और सहयोग को मजबूत करने का काम करेगी।

बिजनेस समिट और यूरेनियम सप्लाई पर भी सहमति

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देश जल्द एक बिजनेस समिट आयोजित करेंगे, जिसमें भारत और उज्बेकिस्तान के प्रमुख कारोबारी नेता शामिल होंगे। इसके अलावा यूरेनियम की आपूर्ति को लेकर भी लंबी अवधि की व्यवस्था बनाने पर सहमति बनी है। दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने के लिए भी कई अहम कदम उठाए जाएंगे।

सिस्टर सिटी और सिस्टर स्टेट समझौते

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच तीन सिस्टर-सिटी और सिस्टर-स्टेट समझौते किए जाने की तैयारी है। इन समझौतों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए एक रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के न्यू ताशकंद और भारत के गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी का जिक्र करते हुए विकास, आधुनिक तकनीक और शहरी परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने की बात कही।

व्यापार पहली बार 1 अरब डॉलर के पार

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने भारत को अपने देश का अहम रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार पहली बार एक अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच जॉइंट वेंचर की संख्या में भी कई गुना बढ़ोतरी हुई है।

हर हफ्ते 14 सीधी उड़ानें

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के अनुसार, भारत और उज्बेकिस्तान के बीच हर सप्ताह करीब 14 सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्क और मजबूत सांस्कृतिक रिश्तों को दर्शाता है। उन्होंने भारतीय नागरिकों के लिए 30 दिन की वीजा-फ्री सुविधा का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि इससे पर्यटन, व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ावा मिलेगा।

भारत और उज्बेकिस्तान की यह बैठक दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। आने वाले समय में व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, निवेश और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:

मन की बात में PM मोदी ने छेड़ा नशा मुक्ति से वोकल फॉर लोकल तक का मुद्दा

admin

Recent Posts

जयपुर में बिजली गुल, NEET PG परीक्षा रद्द; अब इस दिन होगा पेपर

NEET PG परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से…

1 hour ago

मन की बात में PM मोदी ने छेड़ा नशा मुक्ति से वोकल फॉर लोकल तक का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड…

4 hours ago

1 सितंबर से बदलेंगे ये बड़े नियम, गैस-दूध और कार खरीदना होगा महंगा?

अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और 1 सितंबर से देश में कई अहम…

4 hours ago

गुरुग्राम में बिना सूचना छापेमारी करने पर बिजनौर के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बिजनौर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुग्राम में…

5 hours ago

नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, 2,426 लोग लापता; पहाड़ों में फिर बढ़ा पानी का खतरा

नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। पहाड़ों से…

22 hours ago

मुंबई में रहना है तो मराठी सीखनी पड़ेगी? ड्राइवरों को मिला 1 साल का वक्त!

मुंबई में रहना है तो मराठी सीखनी पड़ेगी....और पिछले दिनों आपने इससे जुड़े तमाम वीडियो…

22 hours ago