देश

1 सितंबर से बदलेंगे ये बड़े नियम, गैस-दूध और कार खरीदना होगा महंगा?

अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और 1 सितंबर से देश में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन बदलावों का असर आपकी रसोई, कार खरीदने के बजट और हवाई यात्रा से जुड़े खर्चों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं सितंबर की शुरुआत के साथ क्या-क्या बदलने वाला है।

एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी हो सकती हैं

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। 1 सितंबर को भी गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अगर कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो इसका सीधा असर घर के किचन बजट पर पड़ेगा। अगस्त में कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 202 रुपये की कटौती की थी, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इसके अलावा तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ की कीमतों में भी बदलाव कर सकती हैं, जिसका असर हवाई यात्रा के खर्च पर पड़ सकता है।

31 अगस्त तक पूरा कर लें LPG e-KYC

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी है। अगर तय समय तक e-KYC पूरी नहीं की गई तो 1 सितंबर के बाद एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई या कीमत को लेकर परेशानी हो सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को समय रहते यह जरूरी काम पूरा कर लेना चाहिए।

टाटा और हुंडई की कारें हो सकती हैं महंगी

1 सितंबर से कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों को भी झटका लग सकता है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने अपनी कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। ऐसे में सितंबर से नई कार खरीदना पहले की तुलना में ज्यादा महंगा पड़ सकता है।

मुंबई में महंगा होगा तबेला वाला दूध

मुंबई में 1 सितंबर से तबेला वाला दूध भी महंगा होने जा रहा है। दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके बाद 93 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला दूध 102 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता है। दूध कारोबारियों के अनुसार, पशुओं के रखरखाव, चारे और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

विदेश यात्रा करने वालों के लिए बदलेगा नियम

सितंबर से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में भी एक बड़ा बदलाव हो सकता है। अब यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अपने मोबाइल में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे हवाई यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, 1 सितंबर से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियम और कीमतें बदल सकती हैं। इसलिए एलपीजी e-KYC जैसे जरूरी काम समय रहते पूरे कर लेना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम में बिना सूचना छापेमारी करने पर बिजनौर के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

admin

Recent Posts

जयपुर में बिजली गुल, NEET PG परीक्षा रद्द; अब इस दिन होगा पेपर

NEET PG परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से…

31 minutes ago

उज्बेकिस्तान में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, रणनीतिक साझेदारी पर बड़ी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के…

1 hour ago

मन की बात में PM मोदी ने छेड़ा नशा मुक्ति से वोकल फॉर लोकल तक का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड…

3 hours ago

गुरुग्राम में बिना सूचना छापेमारी करने पर बिजनौर के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बिजनौर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुग्राम में…

4 hours ago

नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, 2,426 लोग लापता; पहाड़ों में फिर बढ़ा पानी का खतरा

नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। पहाड़ों से…

21 hours ago

मुंबई में रहना है तो मराठी सीखनी पड़ेगी? ड्राइवरों को मिला 1 साल का वक्त!

मुंबई में रहना है तो मराठी सीखनी पड़ेगी....और पिछले दिनों आपने इससे जुड़े तमाम वीडियो…

21 hours ago