देश

गुरुग्राम में बिना सूचना छापेमारी करने पर बिजनौर के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बिजनौर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुग्राम में बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए छापेमारी करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस टीम में एक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, नंगल थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले के वांछित आरोपी पंकज की तलाश की जा रही थी। 25 अगस्त को जांच के दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर हर स्वरूप शर्मा अपनी टीम के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित एक मकान में पहुंचे।

बताया गया कि इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय गुरुग्राम पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस के मकान पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद डिकेंद्र पाल नाम के एक गैंगस्टर ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस टीम ने जिस आरोपी पंकज की तलाश में छापेमारी की थी, उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मामले में बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि दूसरे राज्य में कार्रवाई करने से पहले टीम ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी थी।

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर हर स्वरूप शर्मा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

जयपुर में बिजली गुल, NEET PG परीक्षा रद्द; अब इस दिन होगा पेपर

NEET PG परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने से…

34 minutes ago

उज्बेकिस्तान में PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, रणनीतिक साझेदारी पर बड़ी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने उज्बेकिस्तान के…

1 hour ago

मन की बात में PM मोदी ने छेड़ा नशा मुक्ति से वोकल फॉर लोकल तक का मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड…

3 hours ago

1 सितंबर से बदलेंगे ये बड़े नियम, गैस-दूध और कार खरीदना होगा महंगा?

अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और 1 सितंबर से देश में कई अहम…

3 hours ago

नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, 2,426 लोग लापता; पहाड़ों में फिर बढ़ा पानी का खतरा

नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। पहाड़ों से…

21 hours ago

मुंबई में रहना है तो मराठी सीखनी पड़ेगी? ड्राइवरों को मिला 1 साल का वक्त!

मुंबई में रहना है तो मराठी सीखनी पड़ेगी....और पिछले दिनों आपने इससे जुड़े तमाम वीडियो…

21 hours ago