अमेरिका से पीएम मोदी को आया बुलावा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी को अमेरिका से बुलावा आया है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें यह निमंत्रण दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पहली बार पीएम मोदी से बातचीत की। मिली जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को हुई इस बातचीत में पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे की योजना बनी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि, मेरी आज (सोमवार) भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से लंबी बातचीत हुई और वह अगले महीने फरवरी में व्हाइट हाउस आ रहे है। भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध है। पीएम मोदी के दौरे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि, फरवरी में पीएम मोदी व्हाइट हाउस का दौरा कर सकते है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि, भारत एक शानदार देश है और वह भारत और पीएम मोदी को सच्चा दोस्त मानते है। उन्होंने आगे कहा कि, दोनों नेता विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए। वहीं, इस बातचीत को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, मेरे प्यारे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात कर खुशी हुई। दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर उन्हें बधाई दी। हम आपसी लाभप्रद और दीर्घकालीन पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम हमारे लोगों के कल्याण के साथ-साथ वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।

व्हाइट हाउस के बयान में यह बात सामने आई है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच दोनों देशों की मित्रता और रणनीतिक संबंधों की मजबूती से जुड़े कई मद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, इस दौरान पीएम मोदी के व्हाइट हाउस आने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

 

ये भी पढ़ें :

हरियाणा सरकार ने 100 दिनों में पूरे किए 18 संकल्प, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM सैनी ने दी जानकारी

QATAR: कम बजट में करिए कतर की यात्रा, नई दिल्ली से ढाई घंटे की है फ्लाइट।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago