भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। वहीं, इस मैच में को जीतकर सूर्यकुमार यादव वाली भारतीय टीम इस सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, अब सबकी निगाहें राजकोट टी20 में भारत की प्लेइंग 11 पर भी होगी और ऐसे में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते है।
वहीं, ऑलराउंडर शिवम दुबे और रमनदीप सिंह टीम को ज्वाइन कर चुके है और ऐसा माना जा रहा है कि इस मुकाबले में दोनों को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को जगह मिल सकती है और रिंकू सिंह की जगह रमनदीप को मौका मिल सकता है। क्योंकि रिंकू सिंह पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन के चलते तीसरे टी20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे।
तीसरे टी20 में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
तीसरे टी20 में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड
ये भी पढ़ें:
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…
रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…
रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…
इस्लामाबाद अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…