दिल्ली

दिल्ली: क्रिसमस पर चर्च पहुंचे पीएम मोदी, कैथेड्रल चर्च की मॉर्निंग प्रेयर में हुए शामिल

दिल्ली: क्रिसमस पर चर्च पहुंचे पीएम मोदी

 

देशभर में आज क्रिसमस का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सौहार्द के माहौल में मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में भाग लिया। चर्च परिसर में प्रार्थना, कैरोल सिंगिंग और विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी जब चर्च पहुंचे तो वहां मौजूद पादरियों और ईसाई समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रार्थना सभा के दौरान दिल्ली के बिशप रेव्ह. डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के लिए विशेष प्रार्थना की। चर्च में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा।

मॉर्निंग प्रेयर सर्विस के दौरान ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके संदेशों को याद किया गया। चर्च में गाए गए क्रिसमस कैरोल्स ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। PM मोदी पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना में शामिल होते नजर आए

इस अवसर पर PM मोदी ने ईसाई समुदाय के नेताओं से संवाद भी किया और क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। चर्च परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन माहौल पूरी तरह शांत और उत्सवपूर्ण रहा।
क्रिसमस के मौके पर PM मोदी ने देशवासियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा कि, “सभी देशवासियों को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव और मानवता को और मजबूत करें
PM मोदी ने अपने संदेश में प्रेम, सेवा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना पर जोर दिया।

पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी लगातार ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहे हैं। सरकार और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में ये एक अहम संकेत माना जा रहा है।
2023 में, क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर ईसाई समुदाय के नेताओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था।

2024 में, पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस डिनर में शामिल हुए थे। इसके अलावा वे कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) के कार्यक्रम में भी भाग ले चुके हैं।

क्रिसमस के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को क्रिसमस और आने वाले नए साल की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने प्रेम, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की।

राहुल गांधी ने कहा कि, क्रिसमस हमें एक-दूसरे के प्रति दया, करुणा और इंसानियत का संदेश देता है, जिसे आज के समय में अपनाने की जरूरत है।

क्रिसमस का पर्व न सिर्फ ईसाई समुदाय, बल्कि पूरे देश के लिए शांति और एकता का प्रतीक बनकर सामने आया है। PM मोदी की चर्च यात्रा को सामाजिक सौहार्द और धार्मिक समरसता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Lata Rani

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago