गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा Air India का विमान AI-171 गुरुवार दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हो गया। वहीं, इस विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की जान चली गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एयरलाइन ने पुष्टि की है कि विमान में सवार 242 यात्रियों और क्रू में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
बता दें कि, हादसे वाली जगह पर राहत और बचाव कार्य अब पूरा हो चुका है। वहीं, यह विमान लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कल देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना के समय विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था। धमाके इतना तेज हुआ कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला। सभी को बाहर निकालने का काम पूरा हो चुका है। डीएनए सैंपल लेने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी हो जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में 265 शव रखे गए हैं। वहीं, क्रैश में मारे गए लोगों की शिनाख्त चुनौती बनी हुई है और इसके लिए डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। विमान दुर्घटना की दो स्तरों पर जांच शुरू हो गई है, जिसमें एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति शामिल है। ब्लैक बॉक्स से दुर्घटना के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…