मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीता Bronze Medal
पेरिस ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी की 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी और उनके टीम वर्क की सरहाना की है।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे निशानेबाजों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत बेहद खुश है।’’
बता दें कि, मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16.10 से हराकर भारत को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। भाकर आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं, इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था।
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…