केरल में भूस्खलन में अब तक 57 लोगों की मौत

केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में सुबह हुए भूस्खलन के बाद अब तक 57 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं और सैकड़ों लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित जगह तक पहुंचाने के लिए तेज रफ्तार से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, इलाके में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है और तबाही साफ दिखाई दे रही हैं।

राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक एक्टिव मोड में नजर आ रही है। वहीं, मानसून सत्र के दौरान आज सदन में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने वायनाड के हालत को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी ने कहा कि ‘आज सुबह वायनाड में कई विनाशकारी भूस्खलन हुए, 70 से ज़्यादा लोगों की जान गई है। मैंने रक्षा मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री से बात की है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि बचाव और चिकित्सा देखभाल के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाए, मृतकों को तत्काल मुआवज़ा दिया जाए। महत्वपूर्ण परिवहन और संचार लाइनों को बहाल किया जाए, जल्द से जल्द राहत की व्यवस्था की जाए और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए रोडमैप तैयार किया जाए।

वहीं वायनाड में हुए भूस्खलन पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद दिन है। वायनाड में एक के बाद एक त्रासदी हो रही है। आज सुबह हमने यह दुखद समाचार सुना…मैंने राहुल गांधी को सूचित किया, उन्होंने तुरंत जिला कलेक्टर को फोन किया और मुख्यमंत्री को फोन किया…उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की। राजनाथ सिंह ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यह एकजुटता का समय है, हमें मिलकर काम करना होगा ताकि अधिकतम लोगों का जीवन सुरक्षित रहे…हम (वायनाड) जाने की योजना बना रहे हैं…”

वायनाड में हुए भूस्खलन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा, कि “आज सुबह एक प्राकृतिक हादसे के कारण वायनाड में बड़ी क्षति पहंची है। अभी तक सूचना के हिसाब से बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है और कई लोग घायल हुए हैं, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से बातचीत की है और केंद्र सरकार पूरी तरीके से केरल के लोगों के साथ है। जो भी आवश्यकता होगी केंद्र सरकार पूरी तरीके से उनकी मदद करेगीवायनाड में हुए भूस्खलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पी. विजयन से भी बात की है। राहत बचाव में हर संभव मदद का भरोसा दिया, पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान किया। इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हो रहा है। घटनास्थल पर जाने वाला एक पुल बह गया है, जिससे रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago