जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक हमलावर की घटनास्थल से तस्वीर सामने आई है। आतंकी हाथ में बंदूक थामे हुआ है लेकिन इस तस्वीर में आतंकी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। वहीं, पहलगाम में हुए हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बता दें कि, एनआई की टीम भी श्रीनगर पहुंच गई है।
वहीं, इस बीच, खबर आई है कि हमले में दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे। जबकि, इसके अलावा दो स्थानीय आतंकी भी हमले में शामिल पाए गए हैं। चारों आतंकियों के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए हैं।
वहीं, मौके पर आर्मी, CRPF, SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस और फॉरेंसिक की टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शवों को पहलगाम ऑस्पताल से श्रीनगर भेजा गया है। आपको बता दें कि, मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हो गई जबकि, 17 लोग घायल हो गए है। पहलगाम की बैसारन घाटी में किए गए हमले में चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया गया।
वहीं, पहलगाम में हुए हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर आज सुबह स्वदेश लौट आए है। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पीएम को NSA अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव ने हमले को लेकर जानकारी दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलगाम हमले को लेकर अमित शाह से फोन पर बातचीत की।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…