देश

PM नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा हुआ रद्द, जानिए क्या है वजह ?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तरप्रदेश के कानपुर का निर्धारित दौरा रद्द हो गया है। 24 अप्रैल को पीएम को यहां मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन करना था और इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करना था। इसकी जानकारी पीएमओ की तरफ से दी गई है। यह फैसला पहलगाम में हुई आतंकी घटना को देखते हुए लिया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा एक बयान में कहा गया कि, 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी को कानपुर जाना था। इस कार्यक्रम में वह 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे। जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में हुई आतंकी घटना के परिप्रेक्ष्य में यह दौरा रद्द कर दिया गया है।

आपको बता दें कि, जम्मू कश्मीर के पहलगाम  मंगलवार को हुए आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों की मौत हो गई जबकि, 17 लोग घायल हो गए है। पहलगाम की बैसारन घाटी में किए गए हमले में चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया गया। वहीं, मौके पर आर्मी, CRPF, SOG, जम्मू-कश्मीर पुलिस और फॉरेंसिक की टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शवों को पहलगाम ऑस्पताल से श्रीनगर भेजा गया है।

वहीं, इस बीच, खबर आई है कि हमले में दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे। जबकि, इसके अलावा दो स्थानीय आतंकी भी हमले में शामिल पाए गए हैं। चारों आतंकियों के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने तीन आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों की तस्वीर आई सामने, हाथ में है AK-47

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

45 minutes ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

53 minutes ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

1 hour ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

2 hours ago

राशन की दुकान में घुसा जंगली हाथी, चावल की बोरियां फाड़कर खाने लगा

केरल के इडुक्की जिले से इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक अनोखी…

3 hours ago

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

4 hours ago