वायरल हुई ग्लैमरस चुनाव अधिकारी की तस्वीर, देखते ही रह गए यूजर्स

MP में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में कल, 19 अप्रैल को 6 सीटों पर चुनाव होगा. चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट में चुनाव होंगे. मतदान से पहले कर्मचारियों चुनावी सामग्री भी बांट दी गई हैं. इसी बीच छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की एक चुनाव अधिकारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. महिला को लेकर यूजर्स अपने अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं.

दरअसल, कल 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी चल रही है. अनेक केंद्र में मतदान दल पहुंच चुके हैं. इस विराट आयोजन के लिए रवाना होने वाले मतदान दलों में अनेक रंग भी देखे जा रहे हैं. कहीं पर पति-पत्नी साथ जा रहे हैं तो कहीं पर महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी हैं.

ऐसे में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक फोटो बहुत वायरल हो रही है. जिसमें एक बड़ी ही स्टाइलिश पोलिंग ऑफीसर की फोटो है. कत्थई और पीले रंग के सूट में काला चश्मा लगाए यह महिला अधिकारी जिस उमंग और उत्साह से EVM हाथ में लिए मतदान केंद्र के लिए रवाना हो रही है, उसे देखकर मतदान कर्मियों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है.

सुशीला कनेश की फोटो मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने भी अपने सोशल अकाउंट X पर शेयर की है. आयोग ने लिखा, ”लोकसभा निर्वाचन – 2024 कर्तव्‍य पथ पर बढ़ते कदम मतदान कराने चले हम… छिंदवाड़ा जिले में मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना.” वहीं चुनाव आयोग के फोटो शेयर करते ही कमेंट की बाढ़ आ गई है. इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मेरा वोट भी मैडम के बूथ पर ट्रांसफर करा दो.

गौरतलब है कि कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश की एक महिला अधिकारी रीना द्विवेदी की पीली साड़ी वाली एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी. इसके बाद खरगोन में एक महिला अधिकारी विराज नीमा की गुलाबी साड़ी और काला चश्मा पहने हुए मतदान केंद्र के लिए रवाना होते हुए एक फोटो ने तहलका मचाया था. छिंदवाड़ा मतदान दलों की रवानगी के समय की इस फोटो ने लोगों को फिर रीना द्विवेदी और विराज नीमा की याद दिला दी. स्टाइलिश महिला कर्मचारी का नाम सुशीला कनेश बताया जा रहा है, जो सहायक ग्रेड 3 के रूप में जिला आपूर्ति शाखा में पदस्थ हैं.

बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव होगा. पहले चरण में सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. यहां कुल 88 नेता मैदान में हैं. इनमें 7 महिलाएं हैं. सबसे ज्यादा प्रत्याशी 19 जबलपुर में हैं. शहडोल में सबसे कम 10 प्रत्याशी हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago